बेटी को कंधे पर बैठाकर जा रहा था पिता, हमलावर आया और सिर में मार दी गोली,घटना सीसीटीवी में कैद

शाहजहांपुर के मोहल्ला बाबूजई में रविवार शाम को बाइक से आए हमलावर ने सरेराह शोएब उर्फ शब्बू (28) के सिर में गोली मार दी। शब्बू अपनी बेटी को कंधे पर बैठा घर जा रहा था, उसी वक्त हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। गोली लगते ही शब्बू बच्ची समेत सड़क पर गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन हमलावर दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस को फुटेज में बाइक का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा है।शाहजहांपुर में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी शोएब 30 को गोली मारने वालों की तलाश के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें तीन हमलावर दिखाई दे रहे हैं। दो हमलावर बाइक पर सवार हैं, जबकि एक हमलावर सामने से आता है और तमंचे से शोएब को गोली मार देता है।

पुलिस ने घायल शोएब को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां से उसे बरेली रेफर किया गया। देर रात उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी को चेक किया है। इसमें तीन हमलावर दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में शोएब अपने कंधे पर बेटी को बैठाकर जाते दिख रहा है, तभी सामने से एक हमलावर आता है। वह पैंट से तमंचा निकालकर उसके सिर में गोली मार देता है।

आगे बाइक लेकर खड़े थे दो हमलावर …

शोएब को गोली मारने के बाद हमलावर आगे खड़े अपने साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है। फुटेज में पुलिस को बाइक का नंबर नजर नहीं आ रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफतार कर लिया जाएगा। 

शनिवार को ही घर लौटा था शोएब…

शोएब करीब 15 साल पहले पंजाब के अमृतसर में जाकर रहने लगा था। वहां उसके पिता नफीस अहमद की मोबाइल की दुकान है। शोएब के दादा का इंतकाल होने के चलते शनिवार की सुबह अपने परिवार के साथ घर आया था। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। मकान से चंद कदम की दूरी पर सामने से आए बाइक पर सवार हमलावरों ने उसे निशाना बना लिया। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस,14 आईएएस और 6 पीसीएस तबादला एक्सप्रेस पर हुए सवार     |     सहारनपुर में झाड़ फूक कराने आई नाबालिग किशोरी के साथ हुआ गेंगरेप , आरोपी गिरफ्तार     |     दर्दनाक हादसा, काशीदास की पूजा में टेंट में उतरा करंट, सिपाही समेत चार की मौत; कई लोग झुलसे     |     निलंबित दरोगा परशुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000