अजब-गजब:बकरे की गाजे बाजे के साथ निकली शव यात्रा, गंगा तट पर विधि विधान से हुआ अंतिम संस्कार

अमरोहा।उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बकरे का अंतिम संस्कार चर्चा का विषय बना हुआ है।बकरे की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसकी अर्थी सजाई और शव यात्रा निकाली।इसके बाद ग्रामीण बकरे के शव को गंगा तट पर लेकर पहुंचे और विधि विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। बता दें कि मामला जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के पाल गांव का है।पाल गांव में 20 साल पहले ग्रामीणों ने चामुंडा देवी के नाम से एक बकरा छोड़ा था। बकरा गांव में ही घूमता रहता था और शाम होते ही चामुंडा मंदिर पर बैठ जाता था।बकरा कई दिनों से बीमार चल रहा था और उसे तेज बुखार आया था।

ग्रामीणों ने बकरे का इलाज भी कराया,लेकिन बकरे की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों को जब बकरे की मौत की जानकारी हुई तब विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए।बकरे की अर्थी बनाई और बकरे की शव यात्रा निकालते हुए गंगा तट पर पहुंचे।यहां विधि विधान से बकरे अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीण आवेश ने बताया कि मंगलवार की रत बकरे की मौत हो गई।सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने किसी मनुष्य की तरह उसकी अर्थी सजाई और फिर शव यात्रा निकालकर तिगरी गंगा तट पर उसे दफना दिया गया।अवधेश ने बताया कि इस शव यात्रा में गांव के सभी लोग शामिल हुए।बकरे की शव यात्रा अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000