बार-बार कॉल आने से परेशान थी युवती, फंदे से लटक कर दी जान

कौशल ने बताया कि गेस्ट हाउस में आने के दौरान अंजली के मोबाइल पर बार-बार उसके घर से कॉल आ रही थी। इससे अंजलि काफी परेशान थी। कौशल ने अंजली को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। गुरुग्राम सेक्टर-9 थाना के अंतर्गत रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में बुधवार की रात विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला अपने दोस्त के साथ गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी। युवती ने जब फंदा लगाया तो उसका दोस्त कमरे में ही सो रहा था। युवती द्वारा गेस्ट हाउस में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सेक्टर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

मृतका की पहचान फिरोजबाद (उत्तर प्रदेश) के जलालपुर गांव निवासी अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। युवती एक दिन पहले ही अपने पुरुष दोस्त के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से गुरुग्राम में आई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि अंजली की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी उसकी मर्जी के खिलाफ होने के कारण वह खुश नहीं थी। शादी के कुछ ही माह बाद वह अपने दोस्त कौशल के साथ आ गई।

जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी संबंधित थाने में दर्ज की गई। परिवार के दबाव के चलते वह वापस अपने घर चली गई। तीन नवंबर को अंजली ने अपने दोस्त कौशल को कॉल करके कहीं बाहर रहने के लिए कहा और वे उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दिल्ली आ गए थे। जहां एक दिन गेस्ट हाउस में ठहरने के बाद 04 नवंबर की सुबह गुरुग्राम आए थे।

गुरुग्राम में रेलवे स्टेशन के पास लखी गेस्ट हाउस में ठहरे। बुधवार की रात को जब कौशल कमरे सो रहा था तो अंजली ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कौशल की नींद खुली तो अंजली को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बारे में गेस्ट हाउस स्टाफ को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई।

बार-बार कॉल आने से परेशान थी अंजली

कौशल ने बताया कि गेस्ट हाउस में आने के दौरान अंजली के मोबाइल पर बार-बार उसके घर से कॉल आ रही थी। इससे अंजलि काफी परेशान थी। कौशल ने अंजली को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। कौशल ने बताया कि कुछ देर बाद वह सो गया। जब नींद खुली तो देखा कि अंजली ने फंदा लटके हुए पाया।

जांच अधिकारी बादल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। युवती के दोस्त कौशल से गहनता से पूछताछ की गई है। परिजनों के बयान दर्ज किए और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों ने कोई शिकायत नहीं दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000