प्रेमी ने प्रेमिका को अपने घर बुलाकर चाकू से गला रेतकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है जहां एक युवक ने पहले तो अपनी प्रेमिका को घर बुलाया और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद युवक ने अपना गला भी चाकू से काटकर आत्महत्या की कोशिश की। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और कई महीनों से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये पूरा मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के रामशाहपुर गांव का है। जहां गांव के रहने वाले सुरेश और रामकुमार शुक्रवार शाम खेत मे गेंहू काटने गए थे। घर पर सुरेश का 21 साल का बेटा संजय और रामकुमार की 18 साल की बेटी कविता अकेले थे। शाम करीब सात बजे संजय ने कविता को अपने घर बुलाया और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपना गला भी काट लिया। जिसके बाद खून से लथपथ वो गला पकड़ते हुए घर से बाहर निकला और जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। तभी एक महिला की उस पर नजर पड़ी, जिसके बाद उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।

महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए, उन्होंने जब कमरे में जाकर देखा तो कविता का शव चारपाई पर पड़ा था और पास में ही एक चाकू भी पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से परिजन गंभीर हालत में संजय को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अपर अधीक्षक हरेंद्र कुमार और मुसाफिरखाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं संजय का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक संजय और कविता का कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कल शाम कविता गांव की एक लड़की पूनम के साथ इलाज कराने गई थी। जहां लौटते समय संजय ने कविता को अपने घर बुलाया. जिसके बाद ये घटना घटित हुई। वहीं अमेठी पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मुसाफिरखाना एसएचओ को विधिक कार्यवाई करने के निर्देश दिए है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000