बारात में चिकन लेग पीस खाने के चक्कर में पिटा दूल्हा और बाराती, जमकर चले लात-घूंसे

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां एक बारात में दूल्हा और बारातियों को जमकर पीटा गया है। बारात में बिरियानी में चिकन लेग पीस न मिलने से हंगामा हुआ। बारात में लोग इतना नाराज हो गए कि मारपीट पर उतारू हो गए। जमकर कुर्सियां,बर्तन लात-घूंसे चले।लोगों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरताज बारातघर का बताया जा रहा है।

जानें कहां से शुरू हुआ विवाद

शादी के दौरान जब खाना खाया जा रहा था तब उस दौरान बिरयानी में लेग पीस नहीं निकला,जिस पर बारातियों ने आपत्ति जताई। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष से कुछ अपशब्द बोल दिए,जिसके बाद वहां पहले कहासुनी हुई फिर बवाल शुरू हो गया। दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। बाराती और घाराती आपस में भिड़ गए। यह देख दूल्हा भी लड़ाई में कूद पड़ा और उसने शादी से ही इंकार कर दिया।दूल्हे के शादी से इंकार करने पर बारात में एकदम से सन्नाटा पसर गया। फिर क्या था लड़की पक्ष के लोग लड़के पक्ष को मनाने लगे,जिसके बाद लड़के पक्ष ने शादी करने पर हामी भरी।इसके बाद दोनों की शादी हुई और फिर दूल्हा-दुल्हन को विदा करके अपने घर ले गया।

लोगों की मानें तो लगभग आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस बीच पुलिस को बुलाने की भी बात हुई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। इस मामले में थाने में शिकायत नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष के द्वारा शिकायत नहीं की गई है। वायरल वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000