स्टेज पर जयमाला के वक्त दूल्हा दिखा रहा था एटीट्यूड, देख दुल्हन का पारा हुआ हाई, बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा बारात को

शादी से वायरल वीडियो में कुछ ऐसे भी क्लिप देखने को मिलते हैं, जिसमें दूल्हा और दुल्हन के बीच वेडिंग स्टेज पर ही नोकझोंक हो जाती है। कभी दूल्हा तो कभी दुल्हन एटीट्यूड दिखाता है। दूल्हा और दुल्हन की इस नोकझोंक के चलते कई बार बात इतनी बढ़ जाती है कि बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ जाता है। अब वेडिंग स्टेज से दूल्हा और दुल्हन की तगड़ी नोकझोंक का एक वीडियो सामने आया है। वेडिंग स्टेज से आया यह वीडियो जयमाला के दौरान का है, जहां दुल्हन माला फेंककर स्टेज छोड़कर भाग जाती है। दूल्हा-दुल्हन की इस लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गुस्से में दुल्हन ने फेंकी जयमाला…

वीडियो में आप देखेंगे कि शादी के लाल जोड़े में वेडिंग स्टेज पर खड़ी दुल्हन अपने गुस्साए दूल्हे के आने का इंतजार कर रही है। दूल्हा गुस्सा में खड़ा है और माला नहीं पहना रहा है। वहीं दुल्हन के पैरों में एक जयमाला पड़ी है और एक जयमाला उसके हाथ में है। जब दूल्हा एटीट्यूड में माला पहनाने नहीं आता है, तो दुल्हन भी गुस्से में जयमाला फेंककर वेडिंग स्टेज छोड़कर चली जाती है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद दूल्हे पर गुस्सा निकाल रहे हैं और दुल्हन के प्रति हमदर्दी जता रहे हैं।

गलती किसकी दूल्हे या दुल्हन की…

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, ‘दुल्हन के घर आकर अगर लड़के में इतनी अकड़ है, तो बाद में क्या हाल करेगा, सही किया लड़की ने। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लड़की पापा को देखो भाई उनके जी पर क्या गुजर रही होगी। तीसरे यूजर ने लिखा है, ‘पहले ही मना कर देते, अब सबके सामने मां-बाप की इज्जत खराब कर दी। चौथे यूजर ने लिखा, ‘दुल्हन गलत नहीं है, पहले दूल्हे ने माला फेंकी है, वो दुल्हन के पैरों के नीचे पड़ी है, फिर दुल्हन ने माला फेंकी। कुछ लोग दुल्हन को तो कुछ दूल्हे को गलत ठहरा रहे हैं, जबकि कइयों ने लिखा है कि, इसमें दुल्हन की कोई गलती नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |     फटा कुर्ता पहनकर गाजियाबाद से लखनऊ पहुंचे BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले – योगी सरकार में सक्रिय हैं असुरी शक्तियां     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने से टकराईं दो कारें, SBI के बैंक मैनेजर की मौत     |     सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन को बताया असंवैधानिक, 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश     |     एयरफोर्स के कमांडर वर्क्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर ढाई लाख का इनामी अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर     |     लखनऊ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, कहा- नफरत फैलाती है BJP, भगवा पहनने से     |     तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति के पहुंचने पर दोनों ने खाया जहर, हालत गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000