हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल उस पर आरोप है कि महिला से घर में घुसकर करता था अश्लील हरकतें

उत्तर प्रदेश उन्नाव में एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उस पर महिला से घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने का आरोप है। हेड कांस्टेबल महिला के पति के घर से जाने के बाद जाता था। सोमवार को इसका वीडियो सामने आया। पुलिस ने जांच की, तो यह सही पाया गया। इसके बाद आरोपी हेड कांस्टेबल को SP ने सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो 2 साल पुराना है और उसे महिला के पति ने ही बनवाया था। इसमें एक महिला के साथ बंद कमरे में हेड कांस्टेबल अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद महिला ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। विवाद सुलझाने घर गया था हेड कांस्टेबल करीब 2 साल पहले हेड कांस्टेबल दीपचंद्र गौतम गंगाघाट थाना में तैनात था। इसी दौरान थाने में एक रेलवे कर्मी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। पति-पत्नी में सुलह कराने के लिए हेड कांस्टेबल महिला के घर पर गया था। वहां उसने महिला के पक्ष में सुलह करा दी थी। इसके बाद से वह रेलवे कर्मी की पत्नी के संपर्क में आ गया। फिर वह लगातार महिला के घर आने-जाने लगा। वह तभी महिला के घर जाता था, जब उसका पति ड्यूटी पर चला जाता था। वहां वह महिला के साथ रंगरलियां मनाता था। हेड कांस्टेबल करीब 2 साल पहले विवाद को सुलझाने महिला के घर पर गया था। तभी से महिला के संपर्क में आ गया था। कुछ दिनों तक तो हेड कांस्टेबल का खेल चलता रहा। मगर, फिर यह बात रेलवे कर्मी के पास तक जा पहुंची। रेलवे कर्मी को पड़ोसियों ने बताया कि एक पुलिस वाला उसके जाने के बाद घर आता है। इसके बाद रेलवे कर्मी ने गैराज चलाने वाले एक युवक की सहायता से हेड कांस्टेबल का पत्नी से अश्लील हरकतें करने का वीडियो रिकॉर्ड करा लिया। हालांकि, कुछ समय बाद हेड कांस्टेबल का ट्रांसफर हो गया। फिर उसका रेलवे कर्मी के घर आना बंद हो गया। इससे मामला शांत हो गया। मगर, सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की।

महिला की तहरीर पर गंगाघाट कोतवाली में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल में भेज दिया गया। महिला के पति ने गैराज चलाने वाले युवक से वीडियो बनवाया। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। IG बोले- दीवान को गिरफ्तार किया गया मामले में आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हेड कांस्टेबल की तैनाती बांगरमऊ कोतवाली में थी। महिला की तहरीर पर दीपचंद्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। अब बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000