पति ने पत्नी का बाल पकड़कर गली में घसीटा, फिर चाकू घोंपकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

खोड़ा। थाना क्षेत्र के प्रेम विहार में नानक की पुलिया के पास शुक्रवार को गली में पत्नी को पति ने बाल पकड़कर घसीटा और चाकू से वार कर हत्या कर दी। आरोपित ने पहले कॉल कर पत्नी को बाहर बुलाया था। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। एक लाख रुपये के लेनदेन और घरेलू कलह में हत्या की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, बरेली के थाना क्योलडिया के ग्राम अमीरनगर की रहने वाली पूजा क्षेत्र के खोड़ा थानाक्षेत्र के प्रेम विहार में नानक की पुलिया के पास सनी यादव के मकान में किराये पर डेढ़ साल से रह रही थी।

साल 2022 में हुई थी कोर्ट मैरिज

इसी मकान में पूजा की मां सावित्री, बहन आरती, भाई दीपक और सूरज भी रहते हैं। पूजा की डडिया फैजुल्ला थाना नवाबगंज जिला बरेली के लोकेश गंगवार से 31 अक्तूबर 2022 को लखनऊ में कोर्ट मैरिज हुई थी। पूजा नोएडा सेक्टर-63 में सिलाई कंपनी में काम करती थी। लोकेश मजदूरी करता था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा।

लोकेश काफी समय पूजा से अलग बरेली में रहता था। दो दिन पहले वह बरेली से आया और कमरे से सामान निकालकर अपने रिश्तेदार के पास ले गया। पूजा ने रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं माना। शुक्रवार को पूजा खाना बना रही थीं। लोकेश ने पूजा को कॉल करके मिलने के लिए बाहर गली में बुलाया।

खून से लथपथ पड़ी थीं पूजा

आरोप है कि वह पूजा के बाल पकड़कर घसीटकर उसे ले गया। चाकू से पेट, चेहरे और गर्दन पर वार कर लहुलूहान कर दिया। तभी बाहर शोर मचने लगा। सभी लोग निकलकर बाहर की ओर भागे तो देखा कि लोकेश मौके से भाग गया। पूजा खून से लथपथ पड़ी थीं।

उसको गौतमबुद्ध नगर के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति लोकेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000