मूर्ति विसर्जन हादसा: बिलखता पिता, दहाड़े मारकर रोती मां, बेटा तो किसी ने खो दिया पति,रुला देंगी तस्वीरें

आगरा के खेरागढ़ के गांव कुसियारपुर में दिवाली से पहले ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। किसी ने बेटा तो किसी ने पति को खो दिया। घटनास्थल से लेकर गांव तक परिवार के लोग आंसू बहाते रहे। नवरात्र आते ही गांव कुसियारपुर के घरों में खुशी का माहाैल था। दिवाली की तैयारी चल रही थी। मगर इससे पहले ही हादसे ने खुशियां छीन लीं। दो परिवारों के चिराग बुझ गए। किसी ने बेटा खो दिया तो किसी ने पति। दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ था। दहाड़े मारकर रोती मां, बिलखते पिता और बेसुध हुई बहनों को देखने वालों के कलेजे कांप उठे। डूबने वालों को गांव के लोग और रिश्तेदार सांत्वना देते रहे।

खेरागढ़ स्थित उटंगन नदी में बृहस्पतिवार को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने आए गांव कुसियापुर डूगरवाला के 13 युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई।  ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक विष्णु को बचा लिया। डेढ़ घंटे बाद पुलिस की मदद से दो युवकों ओमपाल और गगन के शव निकाले गए जबकि देर रात एक अन्य किशोर मनोज का शव मिल गया। यमुना में डूबे 17 वर्षीय अभिषेक के पिता कुंवरराज टेलर हैं। दो बहन 12 साल की सोनिया और 19 साल की आशिकी है। अभिषेक इंटर का छात्र था। बेटे के डूबने का पता चलने पर मां नीतू का हाल बेहाल हो गया। घटना की जानकारी पर मां-पिता और बहनें नदी किनारे पहुंच गए। आधी रात तक वहीं बैठे रहे। उन्हें बेटे के बाहर निकालने का इंतजार रहा।

– 15 वर्षीय सचिन उर्फ महावीर के पिता रामवीर सिंह मार्बल कारीगर हैं। वह दो भाई हैं। बड़ा भाई अंकित 18 साल का है। बहन खुशबू है।
– 20 वर्षीय वीनेश के पिता बब्बू उर्फ विजय सिंह किसान हैं। भाई लोकेश शादीशुदा है। दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है। छोटी बहन वर्षा है। मां ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

– 22 वर्षीय भगवती के पिता मुरारीलाल किसान हैं। भगवती की शादी को आठ महीने हुए थे। पत्नी चंचल को बुरा हाल था। भगवती का पता नहीं चल सका है।
– 16 वर्षीय ओकेश के पिता किशन सिंह किसान हैं। ओकेश छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां शांति देवी रो रही थीं। कह रही थीं कि कोई बेटे को वापस ले आए।

– 20 वर्षीय गजेंद्र के पिता रेवती प्रसाद किसान हैं। गजेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा है। इंटरमीडिएट का छात्र है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। छोटी बहन आरती है।
– 15 वर्षीय दीपक के पिता सुकखन की 6 साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। चार भाइयों में सबसे छोटा है। बेटे के डूबने की जानकारी पर मां तुलसी देवी सदमे में आ गईं। उन्हें रिश्तेदारों ने किसी तरह संभाला।

– 14 वर्षीय मनोज के पिता रामनिवास किसान हैं। मां राजन देवी को जैसे ही पता चला कि बेटा डूब गया है तो वो बेहाल हो गईं। वह रोये जा रही थीं। रात में एसडीआरएफ की टीम ने शव बाहर निकाला। मनोज चार भाइयों में सबसे छोटा था।
– 21 वर्षीय करन के पिता रामवीर किसान हैं। करन भी काम में सहयोग करता था। वह पत्थर का कारीगर भी है। वह तीन भाई और एक बहन हैं। 4 साल पहले उसकी शादी सपना से हुई थी। उसका एक साल का बेटा विनय है। मां सामंती देवी को बेटे के डूबने का जैसे ही पता चला, वो बेहाल हो गईं। सदमे में गिर पड़ीं। उन्हें रिश्तेदार और परिवार के लोगों ने संभाला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000