कुख्यात बदमाश डब्लू यादव पर थे 24 मुकदमें, बिहार में फैला रखा था आतंक, यूपी में हुआ एनकाउंटर

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार एसटीएफ ने रविवार रात साझा ऑपरेशन में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। डब्लू के पास से एसटीएफ ने एक बाइक, कार्बाइन और तमंचा बरामद किया है।

डब्लू यादव के खिलाफ बिहार में संगीन अपराध के 24 मुकदमे दर्ज थे। डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञानडोल गांव का रहने वाला था। डब्लू ने पिछले 14-15 सालों से अपना अपराध जगत में सक्रिय रहते हुए अपना आतंक फैला रखा था। बेगूसराय में वह काफी चर्चित अपराधी था। डब्लू पर 2017 में एक गवाह की गोली मारकर हत्या कर देने का भी आरोप लगा था।

डब्लू यादव पर दर्ज मुकदमों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, रंगदारी, लूट, गवाहों पर हमले, अवैध हथियार रखने और अपहरण जैसे कई मामले थे। सिर्फ बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में डब्लू के खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि डब्लू के खिलाफ बेगूसराय के अलावा एक मुकदमा यूपी के बलिया और एक मुकदमा बिहार के मुंगेर में भी दर्ज है।

डब्लू यादव बेगूसराय में पिछले डेढ़ दशक से अपराध कर रहा था। डब्लू ने बकायदा गैंग बना लिया था। यह गैंग जबरन वसूली और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त भी करता था। गैंग ने हत्या, लूट और डकैती जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया। बेगूसराय में डब्लू यादव के नाम की काफी दहशत थी, लोग उसके नाम से खौफ खाते थे। डब्लू पर अपने खिलाफ दर्ज मामलों में गवाहों को धमकाने के आरोप लगते थे।

बिहार के बेगूसराय जिले के साहिबपुर कमाल थाना क्षेत्र में 24 मई को कुख्यात बदमाश डब्लू यादव और उसके अन्य हथियारों से लैस साथियों ने फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता राकेश कुमार उर्फ विकास को अगवा करके उनकी हत्या कर दी थी।

शव को करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में गाढ़ दिया गया था। राजेश का शव 29 मई को बेगूसराय और मुंगेर के सीमावर्ती इलाके से करीब 5 फीट गहरे गड्ढे से बरामद हुआ था। इस मामले को लेकर राकेश कुमार के परिवारीजनों और समर्थकों ने बेगूसराय में सड़क पर प्रदर्शन भी किया था। इस सनसनी खेज हत्याकांड में डब्लू यादव और उसकी सरपंच पत्नी सीता देवी सहित उनके साथियों पर लगा था।

डब्लू पर 18 जुलाई को बेगूसराय पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। हम नेता राकेश कुमार की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में नाम आने के बाद से पुलिस डब्लू के पीछे पड़ गई थी। बताते हैं कि बेगूसराय में डब्लू यादव के नाम की काफी दहशत थी, लोग उसके नाम से खौफ खाते थे। डब्लू पर अपने खिलाफ दर्ज मामलों में गवाहों को धमकाने के आरोप लगते थे।

बता दें कि 27-28 जुलाई की रात हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में कुख्यात बदमाश डब्लू यादव के होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस पर नोएडा एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और हापुड़ के सिंभावली थाने की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन किया। पुलिस ने डब्लू यादव की घेराबंदी, मुठभेड़ में डब्लू घायल हो गया, उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000