दारोगा जी तो निकले बड़े चालाक, हत्या के प्रयास के असली आरोपी को दी क्लीनचिट, बेगुनाह को बना दिया आरोपी

बरेली। सेलेक्शन प्वाइंट पर बीते साल हुए गोलीकांड के चर्चित घटनाक्रम में एसएसपी ने दारोगा विक्रांत आर्या का खेल पकड़ लिया। विवेचना में दारोगा ने जो हैरान करने वाली पटकथा तैयार की, उसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। हत्या के प्रयास मामले में दारोगा ने मुख्य आरोपित जीवनजोत सिंह को क्लीनचिट देते हुए उसका नाम मुकदमे से निकाल दिया। आरोपित के इशारे पर ही उसके ड्राइवर समरूल्ला के विरुद्ध चार्जशीट लगा दी जिससे कार्रवाई में कोई सवाल ना उठा सके। फिलहाल, खेल उजागर होने के बाद एसएसपी ने दारोगा विक्रांत आर्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।

पिछले साल दर्ज हुआ था मुकदमा… 

शाहजहांपुर के बंडा लुखमानपुर निवासी मनमोहन सिंह ने बीते साल पांच जुलाई को प्रेमनगर थाने में भगवानपुर फुलवा फरीदपुर निवासी जीवनजोत सिंह व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, गाली-गलौच व धमकी की धारा में प्राथमिकी लिखाई थी। मनमोहन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जसकरन सिंह अपने दोस्त हसप्रीत से मिलने बरेली गया हुआ था, जो फिनिक्स माल के पास रहता है। चार जुलाई की रात 11.30 बजे बेटा जसकरन सिंह, दोस्त हसप्रीत व कृपा सिंह के साथ सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे पर खड़ा था। तभी काले रंग की थार यूपी-25, डीपी 0005 बेटे व उसके दोस्तों के सामने चक्कर लगाने लगी।

कार का शीशा उतारकर झोंका था फायर… 

कार में बेटे व उसके दोस्तों से पहले से रंजिश मानने वाले जीवनजोत सिंह व तीन अज्ञात सवार थे। इसी बीच आरोपित जीवनजोत ने कार का शीशा उतारकर बेटा पर फायर झोंक दिया, जो उसके गर्दन को चीरती हुई कालर बोन में धंस गई। आरोपितों को उसके दोस्तों ने रोकने की कोशिश की तो वह धमकाते हुए भाग खड़े हुए। विवेचना दारोगा विक्रांत आर्या को मिली। विवेचना में नामित अभियुक्त की नामजदगी झूठी करते हुए उसके ड्राइवर समरूल्ला का नाम वह प्रकाश में लाए। विवेचना के मध्य ठोस साक्ष्य संकलन न कर सरसरी तौर पर विवेचना करते हुए ड्राइवर के विरुद्ध चार्जशीट लगा दी।

विवेचना में नामित अभियुक्त की नामजदगी झूठी करते हुए उसके ड्राइवर का नाम प्रकाश में लाने, नामित अभियुक्त को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अभियुक्त समरूल्ला के विरूद्ध आरोप पत्र प्रेषित करने, विवेचना में कोई ठोस साक्ष्य संकलन ना करने पर दारोगा विक्रांत आर्या को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000