रिश्वत लेते रंगे हांथो पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई: गिरफ्तार होते लगा गिड़गिड़ाने, खींचते, घसीटते जबरन गाड़ी में ले गई टीम
फिरोजाबाद में 40 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और संविदा कर्मी गिरफ्तार किया गया। टीम के सामने वो गिड़गिड़ाता रहा। इस दौरान जब टीम ने उसे अपने साथ ले जाने के प्रयास किए, तो उसने जमीन पकड़ ली। टीम उसे घसीटते हुए ले गई।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के भूढ़ा भरतरा गांव के माता मंदिर तिराहा से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार और संविदा कर्मी लाइनमैन जयप्रकाश को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों बुधवार को एंटी करप्शन आगरा की टीम ने गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
दोनों एंटी करप्शन कोर्ट आगरा में आज पेश किया जाएगा। एंटी करप्शन आगरा के इंस्पेक्टर संजय यादव की टीम ने जेई को नौशहरा निवासी नीरज कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेई को पकड़कर टीम सरकारी बुलेरो में ले जाती दिख रही है। इधर, जेई जमीन पर घिसट रहा है, गिड़गिड़ा रहा और पुलिसकर्मी उसे जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश कर रहे हैं।