रांग नंबर…प्यार और कत्ल: अंजान कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, इस कारण प्रेमिका को मार डाला; दो साल बाद खुलासा

हरदोई में रांग नंबर लगा, फिर दिल लगा। इसके बाद शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई। विवाद के बाद महिला प्रेमी के साथ गांव आ गई। यहां प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया। दो साल बाद अब हत्याकांड का खुलासा हुआ है। कुएं से महिला का कंकाल मिला है। यूपी के हरदोई जिले में रॉन्ग नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ। युवक ने प्रेमिका को मार डाला। दो साल बाद शादीशुदा प्रेमिका का कंकाल मिला है। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
दरअसल, एक अंजान कॉल के साथ शादीशुदा सोनम (30) की मसीदुल नाम के युवक के साथ शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वह पति का घर छोड़कर मसीदुल के साथ चली गई।
कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद हुआ। प्रेमी ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। दो साल पहले हुए इस हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया।

                                                            पुलिस के साथ आरोपी पिता-पुत्र, (फाइल फोटो)

 

प्रेमी के भाई व पिता को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर महिला का कंकाल कुएं से बरामद किया। पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है। संडीला के सरॉय मारूफपुर निवासी गंगाराम ने छह अगस्त 2023 को संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी बहू सोनम बाजार गई थी और वापस नहीं आई। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। दो साल के दौरान छह विवेचक बदले लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ी।एएसपी पूर्वी नृपेंद्र के मुताबिक सीओ संडीला संतोष सिंह को 12 जून को इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए। सोनम के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई। इससे मिले सुरागों के आधार पर माधौगंज थाना क्षेत्र के जेहदीपुर निवासी मसीदुल के मोबाइल की भी डिटेल निकलवाई गई। अहम सुराग मिलने पर मंगलवार को मसीदुल के भाई समीदुल और पिता अयूब को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

माहौल खराब होने की बात पर हुआ विवाद

पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक दिन मसीदुल कहीं फोन कर रहा था। गलती से सोनम का नंबर लग गया। दोनों में बात हुई। फिर दोनों में अक्सर बातें होने लगीं। छह अगस्त 2023 को मसीदुल, सोनम को लेकर दिल्ली चला गया। वहां विवाद होने पर दोनों गांव लौट आए। गांव का माहौल खराब होने की बात कहकर सोनम फिर विवाद करने लगी। आठ अगस्त की रात मसीदुल, समीदुल और अयूब ने मिलकर सोनम की हत्या कर दी और शव गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया।अयूब व समीदुल को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं से सोनम का कंकाल बरामद हुआ। सोनम के कपड़े, सैंडल और हेयर क्लिप मिली। पति शशिचंद्र ने कपड़ों से सोनम की शिनाख्त की। एएसपी ने बताया कि समीदुल और उसके पिता अयूब को गिरफ्तार किया गया है। मसीदुल को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो साल में बदले छह विवेचक

अपहरण की आशंका जताते हुए गंगाराम ने संडीला कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। मामले की विवेचना दो साल में छह विवेचकों ने की लेकिन किसी को कोई खास सुराग नहीं मिला। यह भी कहा जा सकता है कि विवेचकों ने बहुत गंभीरता से घटना की विवेचना नहीं की। ज्यादातर विवेचक मानते रहे कि महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ गई है और अब तक शादी कर साथ रहने लगी होगी। विवेचना पूरी न होने के कारण पुरानी लंबित विवेचनाओं की सूची में यह मामला टॉप टेन में आ गया तो सीओ संतोष सिंह को विवेचना सौंपी गई। अंततः घटना का खुलासा हो गया।

रांग नंबर लगा था, फिर दिल लगा और हो गई हत्या

पुलिस से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि मसीदुल कहीं फोन कर रहा था। गलती से सोनम का नंबर लग गया। रांग नंबर होने की बात सामने आने पर मामला खत्म हो गया। इसके बाद कभी मसीदुल तो कभी समीदुल सोनम को फोन करने लगे। रांग नंबर से शुरू हुई बात में सोनम का दिल दोनों भाइयों से लग गया। इसके बाद सोनम मसीदुल के साथ गई और अब दो साल बाद उसका कंकाल मिला है।

कंकाल निकालने से पहले निकलवाना पड़ा अजगर

ग्रामीणों के मुताबिक, जेहदीपुर के जिस कुएं में शव डाला गया था वह घनी झाड़ियों के बीच है। उस तरफ अजगर समेत कई जहरीले सांपों के होने की चर्चाओं के कारण ग्रामीण उधर नहीं जाते हैं। मंगलवार को बरसात के दौरान जब पुलिस अयूब और समीदुल को लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने भी पहले कुएं की तरफ जाने से इन्कार कर दिया। फिर पुलिस को जाता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।कुएं में उतरकर कंकाल निकालने की तैयारी हो रही थी लेकिन तभी कुएं में अजगर नजर आ गया। इस पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने अजगर पकड़ लिया। इसके बाद यहां से पुलिस कर्मियों ने कंकाल बरामद किए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000