BSP प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

चेन्नई। तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को आज तड़के एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। चेन्नई पुलिस के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान थिरु वेंगडम के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कई दिनों से तलाश किया जा रहा था। आज तड़के आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस पर आरोपी ने हमला किया था, जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई।

आरोपी की कई दिनों से थी तलाश…

पुलिस अधिकारियों ने आज सुबह एनकाउंटर की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु BSP अध्यक्ष आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या मामले में चेन्नई पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। चेन्नई पुलिस के मुताबिक हत्या के इस मामले में पुलिस को थिरु वेंगडम नाम के एक बदमाश की तलाश थी। आज तड़के इस आरोपी की सूचना मिलने के आधार पर पुलिस की टीम ने माधवरम इलाके में उसके कथित ठिकाने पर दबिश दी। जब इस बदमाश ने पुलिस की टीम पर हमला करना चाहा, तो जवाबी कार्यकारी में पुलिस ने उसे मार दिया।

हत्या के 11 आरोपियों में से एक था थिरू वेंगदम…

थिरू वेंगदम को बसपा नेता की हत्या में इस्तेमाल किये जाने के बाद छिपाकर रखे गये हथियारों की तलाश करने के लिए वहां ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थिरुवेंगदम बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गए 11 आरोपियों में से एक था और वह एक कुख्यात अपराधी था। यहां की एक अदालत ने कुछ ही दिन पहले सभी आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000