बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड को था गैंगेस्टर बनने का शौक, लिखा- यार तेरा गैंगस्टर है जानी

लखनऊ। एनसीपी नेता मुंबई के बांद्रा से तीन बार विधायक रहे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का तार से उत्तर प्रदेश से जुड़ चुका है।बहराइच जिले के गंडारा गांव का रहने वाला शिवकुमार गौतम बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।शिवकुमार ही पूरी प्लानिंग की लीड कर रहा था।शिवकुमार की इंस्टा प्रोफाइल भी सामने आई है।वैसे तो प्रोफाइल एक साधारण व्यक्ति का लग रहा है,लेकिन हत्या को अंजाम देने से ठीक 80 दिन पहले शिवकुमार ने एक पोस्ट शेयर किया है,जिसमें शिवकुमार ग्रे कलर की चेक्ड शर्ट और नीली डेनिम जींस पहने हुए है और एक काले रंग की टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहा है।फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है यार तेरा गैंगस्टर है जानी।

बाबा सिद्दीकी की हत्या से ठीक 80 दिन पहले तीन आरोपियों में से एक शिवकुमार गौतम विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी स्व-घोषित गैंगस्टर स्थिति का दिखावा कर रहा था। फिलहाल शिवकुमार फरार चल रहा है।मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता नलवाडे ने रविवार को घोषणा की कि तीन आरोपियों,गुरमेल बलजीत सिंह,धर्मराज राजेश कश्यप और शिवकुमार गौतम ने गोली चलाने से पहले बाबा सिद्दीकी पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया था।

229 फॉलोअर्स के साथ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 49 अकाउंट्स को फॉलो करते हुए आरोपी शिवकुमार गौतम ने 33 पोस्ट किए थे,जिसमें अक्सर खुद को एक गैंगस्टर के तौर पर दिखाता था। शिवकुमार फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई के वॉयस-ओवर का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ये उम्र सुधरने का नहीं बिगड़ने की है।मुश्किल तो ये है की मैं अभी ठीक तरह से बिगड़ा भी नहीं।यही नहीं भोजपुरी गाने का भी इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें शिवकुमार खुद को खलनायक साबित करने की कोशिश कर रहा है।

शिवकुमार गौतम की मां सुमन का कहना कि अप्रैल 2024 के आसपास शिवकुमार एक स्क्रैप यार्ड में काम करने के लिए पुणे के लिए रवाना हुआ था।हालांकि 10 अप्रैल को आरोपी शिवकुमार के इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चला कि वह एक गोदाम में काम करता था,जहां वह ऑनलाइन ऑर्डर पैक करता था और भेजता था।बता दें की राजधानी लखनऊ से 92 किलोमीटर और मुंबई के बांद्रा पूर्व से गंडारा गांव की 1,441 किलोमीटर की दूरी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000