गर्भवती महिला को गोलियां बरसाकर किडनैप कर जंगल में छोड़ा, रिश्ता तोड़ने से नाराज था बदमाश

ग्वालियर के गुर्जा गांव से अपहृत गर्भवती रीना गुर्जर को पुलिस ने लंका पहाड़ के जंगल से सुरक्षित बरामद किया। आरोपी योगेंद्र गुर्जर रिश्ते टूटने से नाराज था और 20 साथियों के साथ हथियारबंद होकर अपहरण कर ले गया था। पुलिस की घेराबंदी के डर से बदमाश रीना को छोड़कर भाग निकले। ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर गुर्जा गांव से अपहरण कर ले जाई गई रीना उर्फ अंजू गुर्जर को गुरुवार देर रात को बरामद कर लिया गया।

बदमाश उसे लंका के पहाड़ के जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला यहां जंगल में अकेली बैठी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका रेस्क्यू किया। महिला को इलाज और जांच के लिए कमला राजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बुधवार रात को आरोपी योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी करीब 20 साथियों के साथ हथियार लेकर गुर्जा गांव पहुंचा। यहां एक घर में धावा बोल दिया। कुछ लोग घर के अंदर घुसे, बाकी साथी बाहर फायरिंग करते रहे। घरवालों से मारपीट की, फिर गर्भवती महिला रीना का अपहरण कर ले गए थे।

रिश्ता तोड़ने से था नाराज

तिघरा पुलिस के अनुसार मुरैना जिले के तिलौंदा के रहने वाले योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी की शादी रीना उर्फ अंजू से तय हुई थी, लेकिन उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण रीना के परिजन ने रिश्ता तोड़ दिया था। रीना की शादी गुर्जा गांव के गिर्राज गुर्जर से करीब डेढ़ साल पहले कर दी गई थी। रिश्ता टूटने और रीना की कहीं और शादी होने पर योगी ने बदला लेने की ठान ली। उसने धमकी दी थी कि वह गिर्राज की हत्या कर रीना से शादी करेगा। पुलिस पूछताछ में रीना गुर्जर ने बताया है कि बदमाश योगी गुर्जर और उसके साथी उसे अपहरण करने के बाद मुरैना ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की टीमें उसके पीछे लगी हुई थीं। इसलिए वह डर के कारण उसे लंका पहाड़ के जंगलों में छोड़कर अपने साथियों के साथ भाग निकला।

दो साल पुरानी निकली अधूरी प्रेम कहानी

20 से ज्यादा हथियारबंद साथियों के साथ मिलकर गर्भवती रीना का अपहरण करने वाले मुरैना के मोस्टवांटेड बदमाश योगी उर्फ योगेंद्र गुर्जर की कहानी दो साल पहले शुरू हुई थी। शादी से पहले रीना 2023 में मुरैना में अपने चचेरे चाचा राम सहाय गुर्जर के घर पर बीएड का एग्जाम देने के लिए रह रही थी, तभी उसकी मुलाकात योगी उर्फ योगेंद्र गुर्जर से हुई थी। योगी को रीना एक ही नजर में भा गई थी और वह उससे प्यार करने लगा था। दोनों की नजदीकियां बढ़ती उससे पहले ही रीना के पिता देवेंद्र गुर्जर को इस बात की जानकारी लग गई थी। इसलिए उन्होंने रीना की सगाई गुर्जा गांव निवासी गिर्राज गुर्जर से तय कर दी थी। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बदमाश योगी गुर्जर और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000