पुलिसवालों का रोज का ड्रामा, गाड़ी चढ़ाकर मार डालो’, ये बात कहते हुए बदमाशों ने सिपाही को रौंदा

 जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ पर पिकअप सवार तस्करों ने हेड कांस्टेबल को यह कहते हुए रौंद दिया था, पुलिस वालों का रोज-रोज का ड्रामा हो गया है, इन पर गाड़ी चढ़ाकर इन्हें मार डालो, तभी सुधरेंगे। पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में यही बात लिखी गई है। पशु तस्करों के हमले में हेड कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस हरकत में आ गई। केराकत सर्किल में 59 पशु तस्कर चिन्हित हैं, अब इन पशु तस्करों का ब्योरा खंगाला जा रहा है।

केराकत थाने में 27 पशु तस्कर चिन्हित हैं लेकिन एक पर भी कार्रवाई नहीं हुई। जलालपुर थाने में 16 पशु तस्करों में से पांच को जेल भेजा जा चुका है। गौराबादशाहपुर में चिन्हित सात पशु तस्करों में चार पर कार्रवाई हुई है। चंदवक में कुल 9 पशु तस्कर चिन्हित हैं, जिनमें से एक को कुछ दिनों पूर्व गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में सीओ अजीत रजक ने बताया कि हेड कांस्टेबल की मौत के मामले में जो मुकदमा दर्ज हुआ है, उसमें पशु तस्करी की धारा नहीं है। विवेचना के समय धारा बढ़ाई जाएगी। पिकअप से कुचल कर हेड कांस्टेबल की हत्या, मुठभेड़ में एक पशु तस्कर ढेर

जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ पर शनिवार की रात 11:40 बजे पशु तस्करों ने पिकअप से कुचलकर हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की हत्या कर दी। घटना के बाद 15 थानों की पुलिस ने रात करीब 3:30 बजे सतमेसरा गांव में बाइक से भागते पशु तस्करों को घेर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सीने में गोली लगने से पशु तस्कर सलमान निवासी मुथरापुर कोठवा, थाना जलालपुर ढेर हो गया, जबकि नरेंद्र यादव निवासी रमना चौबेपुर, वाराणसी और गोलू निवासी टड़िया थाना अलीनगर, चंदौली पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

पिकअप चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वाराणसी की तरफ भागा

शनिवार की रात किसी तस्कर के आने की सूचना पर एसओजी के साथ चंदवक और जलालपुर थाने की पुलिस टीम ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग स्थित खुज्जी मोड़ पर घेराबंदी कर रखी थी। रात करीब 11:40 बजे आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप आती दिखी। पुलिस को देखकर पिकअप चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वाराणसी की तरफ भाग निकला।

 मगर पुलिस ने रेलवे क्राॅसिंग पर रास्ता बंद कर रखा था। चालक ने वापस खुज्जी मोड़ की तरफ गाड़ी घुमा दी। मगर यहां बैरिकेडिंग देखकर चालक पिकअप को पटरी पर ले गया और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह (36) निवासी गांव उकनी, थाना सकलडीहा जिला चंदौली को कुचल दिया।

ब्रेन हैमरेज होने के कारण दुर्गेश सिंह की मौत

इसके बाद वह पिकअप सहित मारिकपुर गांव के रास्ते भाग निकला। वहीं, निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह तत्काल दुर्गेश सिंह को ट्रॉमा सेंटर ले गए। लेकिन ब्रेन हैमरेज होने के कारण दुर्गेश सिंह की मौत हो गई। शनिवार रात ही उप निरीक्षक कौशल सिंह की तहरीर पर पिकअप के अज्ञात चालक और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा चंदवक थाने में दर्ज किया गया। शनिवार की देर रात पिकअप सवार चालकों ने चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ के पास हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह को रौंद दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जवाबी कार्रवाई में सतमेसरा गांव में घेराबंदी की गई थी। मुठभेड़ में हुई फायरिंग में तीन पशु तस्कर घायल हुए थे। इनमें उपचार के लिए ले जाते समय एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि दो तस्करों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इन्हीं पशु तस्करों ने जलालपुर में एसआई प्रतिमा सिंह समेत 4 पुलिस कर्मियों को कुचला था। चारों पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।- डॉ. कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000