मशहूर ब्यूटी क्वीन का दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या, इंस्टाग्राम पोस्ट से बदमाशों को मिली लोकेशन

क्वीटो। इक्वाडोर की ब्यूटी क्वीन और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लैंडी पर्रागा गोयबुरो की 28 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। हत्या क्वेवेदा शहर के एक रेस्तरां में हुई थी। सुनने में यह आपको एक क्राइम की खबर लग सकती हैं। लेकिन इसमें एक चौंकानी वाली बात सामने आई जो हर किसी के लिए चिंता का विषय हो सकती है। लंच में भोजन करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी लोकेशन बता दी थी, जिसके बाद अज्ञात हत्यारों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। ये हत्या पल-पल का अपडेट सोशल मीडिया पर देने वालों के लिए वॉर्निंग की तरह है।

गोयबुरो साल-2022 मिस इक्वाडोर प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह क्वेवेदो शहर में पहुंची थीं। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक 23 साल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का एक ड्रग तस्कर लिएंड्रो नोरेरो के साथ अफेयर का संदेह था। उसकी एक साल पहले जेल में दंगे के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि अपुष्ट रिपोर्ट कहती हैं कि पुलिस को संदेह है कि शायद नोरेरो की विधवा ने हत्या का आदेश दिया होगा।

ऐसे की गई हत्या…

गोयबुरो का नाम इससे पहले एक भ्रष्टाचार जांच में भी सामने आया था, जिसमें न्यायिक अधिकारियों को संगठित अपराध से जोड़ा गया था। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में गोयबुरो को एक व्यक्ति से रेस्तरां में बात करते हुए देखा जा सकता है। तभी दो बंदूकधारी आए, जिनमें से एक गेट पर ही खड़ा हो गया। वहीं दूसरा गोयबुरो की ओर दौड़ा। कथित तौर पर हमलावर ने तीन गोलियां मारीं और घटनास्थल से फरार हो गया। गोयबुरो की मौके पर ही मौत हो गई।

ऐसे रहें सतर्क…

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन साझा करना कोई बुरी आदत नहीं है। लेकिन रियल टाइम में ऐसा करने से बचना चाहिए। वहीं गोयबुरो की हत्या ने सुरक्षा से जुड़े कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ एजेंसियों का कहना है कि अगर आप किसी लोकेशन के बारे में बताना चाहते हैं, तो उसे तब तक शेयर न करें, जब तक आप वहां से निकल न जाएं। इसके अलावा पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के आईटी विभाग ने व्यक्तिगत जानकारी को निजी रखने से जुड़ी चेतावनी दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दर्दनाक हादसा, काशीदास की पूजा में टेंट में उतरा करंट, सिपाही समेत चार की मौत; कई लोग झुलसे     |     निलंबित दरोगा परशुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000