होटल में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, पर्ची पर लिखकर इतने लाख रुपये रंगदारी की डिमांड

अलवर में सदर थाना क्षेत्र के टेल्को चौराहा स्थित ओल्ड राव होटल पर शनिवार शाम करीब 7:45 बजे बदमाशों ने रंगदारी के लिए फायरिंग कर फरार हो गए। बदमाशों ने तीन फायर होटल के शीशे पर और एक हवाई फायर किया। इस दौरान बदमाश होटल के गार्ड को पर्ची देकर गए हैं, जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी की डिमांड की गई है। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है, जिनमें से एक बदमाश फायरिंग करता है। दूसरा गार्ड के साथ मारपीट कर रहा है। इस दौरान बदमाशों ने गार्ड के सिर पर हथियार से मारकर घायल कर दिया। फायरिंग के बाद होटल में खाना खा रहे लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सब अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

होटल के कर्मचारी धर्मेंद्र ने बताया कि वह काउंटर पर बिल बना रहा था, तभी बदमाश आए और होटल के शीशे पर फायर किया। जब शीशा टूटकर नीचे गिरा तो वह देखने लगे की शीशा कैसे टूटा तभी दो फायर और शिशों पर कर दिए, जिससे होटल के गेट पर लगे शीशे टूट गए। बदमाशों को देखकर सब अपनी जान बचाकर भागने लगे। बदमाशों ने कुल चार फायर किए हैं।
वहीं घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फायरिंग की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की पर्ची भी बरामद की है। पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही है। घटना के बाद भिवाड़ी की तरफ बदमाश भागे हैं। मोगी गैंग के नाम से पर्ची दी गई है। सीसीटीवी में तीन बदमाश दिखाई दे रहे हैं, जल्दी ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000