सांड़ ने बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डालाः हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

कानपुर के महाराजपुर में सांड़ ने 50 साल के बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला। बुजुर्ग को गंभीर हालत में परिवार के लोग एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद महाराजपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पूरे शरीर पर गंभीर चोट और रगड़ के निशान मिले

महाराजपुर सरसौल निवासी अशोक कुमार (50) किसान थे। अशोक के भतीजे शेषनारायण ने बताया कि चाचा शनिवार देर शाम घर पली गाय की दुहाई कर रहे थे। इस दौरान एक आवारा सांड़ आ गया और सीधे चाचा पर हमला बोल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते या फिर भागने की कोशिश करते सांड़ ने कई बार उठाकर पटका और सड़क पर रगड़ दिया।

जब तक परिवार के लोग चीख-पुकार सुनकर दौड़े और सांड़ को भगाया तब तक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोग उन्हें गंभीर हालत में पास के निजी हॉस्पिटल उपचार के लिये ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने कि बात कहकर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया।

हैलट में डॉक्टरों ने जांच की तो उनका शरीर पूरी तरह से ठंडा पड़ चुका था। सूचना पर पहुंची महाराजपुर थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पूरे शरीर पर गंभीर चोट और रगड़ के निशान मिले। इसके साथ ही हेड इंजरी भी हुई थी।

मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम

पिता के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटियां अंजलि और अनामिका ने बताया कि मां की पहले ही मौत हो चुकी है। अब पिता की मौत से हम लोग अनाथ हो गए हैं। दोनों बेटियों को रोता-बिलखता देख मोहल्ले के लोग भी भावुक हो गए। परिवार के लोगों और नजदीकियों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000