विपक्षी गठबंधन पांच चरणों में कमजोर साबित हुआ था, साल 2019 में भाजपा ने चौथे चरण तक नहीं खुलने दिया था, खाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव पहले की तरह ही सात चरणों में होगा। पिछली बार पहले और छठवें चरण के अलावा विपक्षी समाजवादी पार्टी‌-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन का प्रदर्शन खराब रहा था। चौथे चरण में तो भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी गठबंधन का खाता तक नहीं खुलने दिया था। चुनाव पश्चिम से पूरब की ओर बढ़ा तो पहले चरण के बाद ही विपक्षी गठबंधन का प्रदर्शन बेहद खराब होता गया।

साल- 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 62, उसके सहयोगी अपना दल को दो, बहुजन समाज पार्टी को 10, समाजवादी पार्टी को पांच और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। साल- 2019 के लोकसभा चुनाव को चरणवार देखें तो पहले चरण की आठ सीटों में से पांच सपा-बसपा गठबंधन के खाते में गईं। भाजपा को तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। पश्चिमी क्षेत्र की इन सीटों पर सपा-बसपा गठबंधन भाजपा पर भारी पड़ा था, लेकिन दूसरे चरण में यह प्रदर्शन नहीं दोहराया जा सका।

सिर्फ अमरोहा सीट पर बसपा जीत सकी। सात सीटें भाजपा ने जीती। तीसरे चरण की 10 सीटों में दो सपा को मिलीं। अन्य आठ सीटें भाजपा को मिली थी। चौथे चरण की सभी 13 सीटों में भाजपा ने जीत दर्ज की। पांचवें चरण में भी कमोबेश यही हाल रहा। हालांकि गठबंधन वाली रायबरेली सीट जरूर कांग्रेस के खाते में गई।

छठवें चरण में सपा-बसपा गठबंधन की स्थिति कुछ सुधरी। इस चरण की 14 सीटों में से पांच सपा-बसपा गठबंधन ने जीतीं।शेष नौ सीटें भाजपा ने जीती।सातवें और अंतिम चरण की 13 सीटों में दो सीटें बसपा को मिलीं।मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज एनडीए में शामिल अपना दल के खाते में गईं। बची नौ सीटें भाजपा के खाते में रहीं।

इस तरह से देखें तो इंडिया गठबंधन को दूसरे, तीसरे, चौथे और सातवें चरण में भाजपा के सामने अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की चुनौती होगी। इसके लिए कारगर रणनीति बनानी होगी। वहीं बसपा के सामने भी इस चुनाव में अपना वोट बैंक साधे रखने की चुनौती रहेगी। इस चुनाव में जहां भाजपा अपने परंपरागत वोट बैंक के साथ ही पसमांदा मुस्लिमों के वोटों को भी हासिल करने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है तो वहीं सपा पीडीए के समीकरणों के साथ मैदान में उतर रही है। अब कौन कितना सफल होता है। यह तो चार जून को परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000