200 रुपये के लिए प्रिंसिपल ने छात्र की गला घोंटकर की हत्या; टीचर्स डे पर सामान लाने के लिए दिए थे पैसे, फांसी पर लटका मिला शव

कटिहार: जिले में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र की 200 रुपयों के लिए हत्या कर दी। हत्या के बाद इसे सुसाइड केस बनाने के लिए छात्र के शव को फंदे से भी लटका दिया गया। हालांकि बाद में पुलिस की तहकीकात में मामले का खुलासा हुआ। मृतक छात्र पांचवीं कक्षा में पढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने टीचर्स डे पर छात्र को मिठाई लाने के लिए 200 रुपये दिए थे, जिसे छात्र ने खो दिया था। इससे नाराज प्रिंसिपल ने छात्र की पिटाई की। फिलहाल पुलिस ने प्रिंसिपल और एक अन्य छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

सुसाइड केस दिखाने के लिए फंदे से लटकाया शव

दरअसल, मनसाही हाट स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को पांचवी कक्षा में पढ़ रहे 10 वर्षीय छात्र जिशु कुमार की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। स्कूल के प्रिंसिपल कमल कुमार निराला ने इसे सुसाइड बताया था। वहीं मृतक बच्चे के परिजनों ने इसे हत्या बताया। स्थिति संदेहास्पद होने पर पुलिस ने मामले की जांच की और हत्या के आरोप में स्कूल के प्रिंसिपल कमल कुमार निराला और एक सीनियर छात्र मोहम्मद राजा को गिरफ्तार किया।

प्रिंसिपल के साथ एक छात्र भी गिरफ्तार

हत्या का खुलासा करते हुए सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शिक्षक दिवस के दिन प्रिंसिपल ने बच्चे को 200 रुपये का सामान लाने के लिए दिया था, लेकिन इस दौरान बच्चे ने उस पैसे को खो दिया। इसी गुस्से में शुक्रवार की सुबह स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चे का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रिंसिपल और एक अन्य सीनियर छात्र ने शव को फंदे से लटका दिया और इसे सुसाइड का रूप दे दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000