पेशी के लिए आया कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में जेल से पेशी पर आया एक कैदी पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर फरार हो गया। न्यायालय से कैदी के फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर शाम एसपी सहित भारी पुलिस बल न्यायालय पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गया है। पुलिस ने न्यायालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर फरार कैदी की तलाश में जुट गयी हैं। फरार कैदी की तलाश में पुलिस टीम लगातार कॉम्बिंग कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नही मिला है। मामला शहर कोतवाली स्थित जिला न्यायालय परिसर का है। यहां पेशी पर आया कैदी फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना इमलिया सुल्तानपुर के भगवानपुर निवासी गनी यादव चोरी के आरोप में पुलिस ने 16 जून वर्ष-2022 को चालान करते हुए जेल भेज दिया था।

इसके बाद जिला कारागार से न्यायालय में आज उसकी पेशी पर थी और उसे जिला कारागार से न्यायालय लाया गया था। बताया जाता है कि पेशी पर जाने के दौरान ही वह सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। फरार कैदी पर गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है और पेशेवर अपराधी है। कैदी के फरार होने के बाद न्यायालय की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नही मिली है। फरार कैदी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000