मास्टर माइंड मलिक समेत फरार सभी 9 दंगाइयों की संपत्ति होगी कुर्क

हल्द्वानी। बनभूलपुरा दंगे के फरार मास्टर माइंड अब्दुल मलिक समेत सभी फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अब फरार सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इस घटना में अब्दुल मलिक का बेटा भी नामजद है। दोनों दंगे की रात से ही शहर छोड़कर फरार हो गए थे। सभी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली और हरियाणा तक दबिशें दे रही है।  बता दें कि बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में नजूल की भूमि पर बने अवैध मदरसा और धार्मिक स्थल को ढहाने के लिए पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही पथराव शुरू हो गया और करीब साढ़े 4 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान लगातार दंगाइयों ने पथराव किया।

टीम ने निकलने का प्रयास किया तो सरकारी वाहनों में आग लगा दी गई और कर्मियों को घेर पथराव व जलते टायर फेंके गए। इस मामले में पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद समेत 18 लोगों को नामजद किया था। अभी नामजदों में नौ लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जिसमें मलिक और उसका बेटा भी शामिल है। दोनों घटना की रात से फरार हैं। इन दोनों के साथ ही पुलिस फरार शकील अंसारी, वसीम उर्फ हप्पा, मौकिन सैफी, एजाज अहमद, तस्लीम, जियाउल रहमान और रईस उर्फ दत्तू की तलाश भी कर रही है। ये सभी दंगे के मामले में नामजद हैं। पुलिस को न्यायालय से इन सभी की संपत्ति कुर्क करने के आदेश मिल चुके हैं। 

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों को लगाया गया है। एक टीम अब्दुल मलिक और उसके बेटे के पीछे है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पड़ोसी जिले और राज्यों की पुलिस से संपर्क किया है।फरार आरोपियों की फोटो और अन्य डिटेल भी विभिन्न राज्यों की पुलिस से साझा किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने फरार आरोपियों की संपत्ति का आंकलन शुरू कर दिया है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी। 

फरार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया गया है। अब कुर्की की कार्रवाई के आदेश भी न्यायालय से मिल चुके हैं। जल्द ही फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी – योगेंद्र सिंह रावत, डीआईजी….
   
दंगे में इन नामजद आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी…

1. लाइन नंबर 16 बनभूलपुरा निवासी महबूब आलम पुत्र अब्दुल रउफ वार्ड 23 का पार्षद
2. वार्ड 21 इंद्रानगर लाइन नंबर 14 बनभूलपुरा निवासी जिशान परवेज पुत्र स्व. जलील अहमद, वार्ड 25 का पार्षद 
3. लाइन नंबर 12 बनभूलपुरा निवासी अरशद अयूब पुत्र अमीर अहमद 
4. लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी जावेद सिद्दीकी पुत्र स्व.अब्दुल मोइन, सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का भाई 
5. लाइन नंबर 3 बनभूलपुरा निवासी अस्लम उर्फ अस्लम चौधरी पुत्र स्व. इब्राहिम, डेयरी का काम   
6. लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी जुनैद पुत्र असलम

इन आरोपियों की होनी है गिरफ्तारी और संपत्ति कुर्क…

1. अब्दुल मलिक
2. अब्दुल मोईद
3. शकील अंसारी
4. वसीम उर्फ हप्पा
5. मौकिन सैफी
6. एजाज अहमद
7. तस्लीम
8. जियाउल रहमान
9. रईस उर्फ दत्तू

जब्त होंगे पासपोर्ट, बैंक खाते किए जाएंगे फ्रीज…

जितने भी लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हैं, अब उनपर कानून का शिंकजा कस रहा है। फरार सभी नौ आरोपियों में जितने लोगों के भी पासपोर्ट हैं, पुलिस सभी को जब्त करने जा रही है। इसके अलावा वह धन बल के दम पर फरार न हो सकें तो उनके बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि दंगे के बाद से फरार लोगों ने खाते से कितने पैसे कहां से निकले और कहां खर्च किए। अगर ट्रांजेक्शन ऑन लाइन हुई है तो पुलिस के लिए इन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000