रिकवरी एजेंट की सिर व चेहरा कूचकर हत्या, खाली प्लॉट पर मिला खून लगा सब्बल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा के दादूपुर इलाके में रिकवरी एजेंट की आफिस में चेहरा व सिर कूचकर हत्या कर दी गयी। मंगलवार सुबह महिला सफाईकर्मी पहुंची तो खून से लथपथ शव मिला। फर्श पर खून फैला था और दीवारों व छत पर छींटे थी।पुलिस को आफिस के पास खाली प्लॉट में खून लगा सब्बल मिला है। छानबीन के दौरान सीसी कैमरे टूटे व डीवीआर और मृतक का मोबाइल गायब था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।फैजाबाद के धनुआपुर निवासी अशोक शुक्ला फैजाबाद डिपो में चालक हैं। उनकी पत्नी सुधा, बेटे सौरभ और कुनाल शुक्ला (27) चार साल से बंथरा के दादूपुर स्थित न्यू डेस्टिन सिटी कॉलोनी में रही हैं। कुनाल दादूपुर के विवेक सिंह की गाड़ियों की स्वास्तिक एसोसिएट कंपनी में रिकवरी एजेंट था। कुनाल अक्सर ऑफिस में ही रहता था। वहां पांच-छह अन्य युवक भी काम करते थे। सोमवार रात 9:30 बजे सभी लोग कार्यालय से चले गए थे। कुनाल वहीं रुक गया।मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बंथरा निवासी सफाईकर्मी संगम थारू सफाई के लिए ऑफिस पहुंची तो दरवाजा खुला था।

वह अंदर गईं तो बेड पर कुनाल का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सिर और चेहरा कूचा था। फर्श पर खून फैला था। दीवार व छत पर भी खून के छींटे थे। संगम चिल्लाते हुए बाहर निकली और विवेक सिंह को सूचना दी। विवेक ने डॉयल-112 और मृतक के भाई सौरभ को जानकारी दी।सूचना पर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल, एडीसीपी रल्लापल्ली बसंत कुमार, एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय व इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। कातिलों ने कुनाल के चेहरा व आंखों पर वार किए थे। परिजन ने साथ काम करने वाले पांच युवकों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। डीसीपी दक्षिणी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त सब्बल बरामद कर लिया गया है। भाई सौरभ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

डीवीआर गायब, टूटे मिले कैमरे

घटनास्थल पर पुलिस ने जांच की तो कार्यालय में लगे सीसी कैमरे टूटे मिले। जबकि डीवीआर गायब था। माना जा रहा है कि वारदात दो या दो से अधिक लोग थे। हत्या करने के बाद आरोपियों ने ही कैमरे तोड़े और फिर डीवीआर और मृतक कुनाल का मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच की। पड़ताल के दौरान पुलिस को आफिस के बगल खाली पड़ी जमीन पर खून लगा सब्बल मिला है। उसे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल से कुछ नमूने भी हासिल किए। पूछताछ में मालिक विवेक ने पुलिस को बताया कि कुनाल दरवाजा बंद कर सोता था। जांच से यह साफ है कि वारदात में परिचित ही शामिल है।

ऑफिस में बैठे रहते थे पुलिसकर्मी

पुलिस ने छानबीन की तो स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑफिस पर अक्सर पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी और बंथरा थाने के कुछ पुलिसकर्मी बैठा करते थे। यही नहीं कुनाल और उसके साथ काम करने वाले लोग अक्सर पार्टी भी ऑफिस में करते थे। कुनाल का परिवार पहले आशियाना में किराए पर रहता था। करीब चार साल पहले वे यहां शिफ्ट हुए थे। पुलिस ऑफिस में काम करने वाले अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है।

विवाद का बदला तो नहीं बनी वजह

विवेक की फर्म बैंक की किस्त न देने पर गाड़ी खींचने का काम करती थी। इस बात को लेकर आए दिन रिकवरी एजेंट व वाहन स्वामी का विवाद भी होता था। आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी रिकवरी के दौरान हुए विवाद का बदला लेने के लिए तो वारदात नहीं की गई है। पुलिस कुनाल के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000