चलती हुई बाइक से झपट्टा मारकर महिला की चेन-पर्स लूटने वाला लुटेरा निकला सपा नेता,पुलिस एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 जून को परिवार के साथ घर लौट रही महिला का चेन-पर्स लूटकर कुछ लुटेरे भाग गए थे। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने अब मुठभेड में दो लूटेरों को दबोच लिया है। लूट करने वाले जिस लुटेरे के पैर में गोली लगी वह समाजवादी पार्टी का स्थानीय नेता निकला।सपा के कई नेताओं के साथ उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर हैं। लुटेरे ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को कल्याणपुर विधानसभा के वार्ड-17 का सपा उपाध्यक्ष बताया है। साथ ही पूर्व सपा विधायक के साथ फोटो भी डाली है। फिलहाल बुधवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी भी पकड़ा गया है।

बता दें कि बीते शनिवार की रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले इलेक्ट्रीशियन सज्जन खान पत्नी के साथ बाबूपुरवा स्थित अपनी ससुराल से स्कूटी से घर लौट रहे थे।तभी लुटेरों ने पीछे से उनकी पत्नी सादिया के गले में झपट्टा मारकर चेन और पर्स लूट लिया,जिसमें सादिया गंभीर रूप से घायल गई। मोटरसाइकिल गिरने से दोनों बच्चों को भी चोटें आई थीं।तब से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी।बुधवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि ऑपरेशन में करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तब जाकर आरोपितों की पहचान हुई।सटीक सूचना पर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो आरोपियों ने खुद घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया,जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।बाद में उसे और उसके साथी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरे आरोपी की निशानदेही पर महिला का पर्स बरामद किया गया।आरोपियों से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000