TMC पार्षद की हत्या करने पहुंचा शूटर चलाई गोली, चली नहीं तो फिर लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा 

कोलकाता के कासबा इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्षद सुशांत घोष को गोली मारने की कोशिश की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया। यह घटना शनिवार शाम करीब 8:10 बजे पार्षद के घर के सामने हुई। पुलिस ने हमलावर के पास से एक रिवॉल्वर और दो मैगजीन जब्त की हैं। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, TMC के वार्ड नंबर 108 के पार्षद सुशांत घोष अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। उनके साथ एक महिला और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने रिवॉल्वर निकालकर पार्षद पर गोली चलाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि हमलावर ने दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हुआ।

जब गोली नहीं चली तो हमलावर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बाइक सवार पर युवक मौके से फरार हो गया, लेकिन गोली चलाने वाला हमलावर लोगों के हत्थे चढ़ गया। मौके पर मौजूद TMC कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। उसके पास से रिवॉल्वर और मैगजीन बरामद हुई।

इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कासबा थाने ले गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे मोहम्मद इकबाल नाम के व्यक्ति ने TMC पार्षद सुशांत घोष की हत्या करने के लिए भेजा था।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद इकबाल ने आरोपी को सुशांत घोष की तस्वीर दिखाई और उन्हें शूट करने को कहा था। पुलिस अब फरार बाइक सवार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। कोलकाता पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के पीछे मास्टरमाइंड कौन है और आरोपी को हत्या की सुपारी क्यों दी गई। कोलकाता में इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000