सोफिया कुरैशी विवाद पर कूदीं रजनी,सपा नेता रामगोपाल को दिखाया आईना,कहा- इससे दिखता है कि उनकी सोच कितनी संकीर्ण है

हरदोई।भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना की महिला अधिकारियों पर की गई टिप्पणियों पर योगी सरकार में राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) रजनी तिवारी ने कड़ा रुख अपनाया है।रजनी तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि यह उन लोगों की संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाती हैं। रजनी तिवारी ने स्पष्ट कहा कि सेना सिर्फ देश की होती है,उसे महिला,पुरुष,जाति या धर्म के आधार पर नहीं बांटा जा सकता,जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, वो यह दिखा रहे हैं कि उनकी सोच कितनी संकीर्ण है।

यह हमारे वीर सैनिकों और विशेष रूप से महिला अधिकारियों के सम्मान के खिलाफ है। रजनी तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है और उसमें महिला अधिकारी भी कंधे से कंधा मिलाकर सेवा दे रही हैं,ऐसे में इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल उनका मनोबल गिराने वाली हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं।

रजनी तिवारी ने अपील की कि राजनीतिक व्यक्ति जिम्मेदारी से बयान दें और देश की रक्षा करने वाले हर सैनिक का सम्मान करें, चाहे वह पुरुष हो या महिला।बता दें कि एमपी सरकार में मंत्री विजय शाह ने इंदौर के एक कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भी ऑपरेशन सिंदूर की नायिका विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान दिया था।इसे लेकर देशभर में विरोध जताया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000