आधी रात में निर्वस्त्र होकर ट्रैक्टर की बैटरी चुरा रहा था चोर, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें

सिद्धार्थनगर। चोरी करने वाले तमाम गैंग के बारे में आपने सुना होगा। नेस्ले, बॉर्नविटा, हॉर्लिक्स, धक्का चोर, चड्डी बनियान जैसे अजीब नाम से चोर अपना गैंग बनाते हैं,लेकिन उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है,जो आपको हैरान कर देगा। यहां एक चोर एक घर के बाहर निर्वस्त्र होकर चोरी करने पहुंचा। चोर ट्रैक्टर में लगी बैटरी खोलने का प्रयास कर रहा था। चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो लोग देखकर हैरान रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि चोरी का यह अनोखा मामला शोहरतगढ़़ क्षेत्र का है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर अपने शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं पहने हुए है। चोर एक घर के बाहर पहुंचा और ट्रैक्टर की बैटरी खोलने लगा। चोर की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। जब चोर रात के समय घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी को खोल रहा था, उस समय वहां आसपास सन्नाटा था। सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी में यह सब कैद हो गया। वीडियो शेयर कर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- चोरी करते हुए चोर तो बहुत देखे होंगे, मगर निर्वस्त्र होकर चोरी करते यह चोर देखिए। सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र में यह अनोखा चोर सारे कपड़े उतारकर ट्रैक्टर की बैटरी चुरा रहा है। चोरी का यह तरीका टोना-टोटका है या कुछ और।

वहीं एक यूजर ने लिखा कि हो सकता है कि कपड़े से पहचाने जाने से चोर परेशान हो।एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा अरे भई बैटरी के एसिड से कपड़े खराब न हो जाए कही। इसलिए एहतियात बरत रहा है।एक और यूजर ने कमेंट किया,पकड़े जाने पर पागल समझकर लोग माफ कर दें, इसलिए ऐसा दिखाने की कोशिश होगी शायद।

बता दें कि पुलिस ने इस मामले को थानाध्यक्ष ढ़ेबरुआ को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। इससे पहले भी सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसके सदस्य चोरी करने के बाद अपने कपड़े बदल लेते थे। ऐसे में उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने बताया कि चोरी करने के बाद ये चोर नेपाल भाग जाते थे और चोरी के पैसे से मजे करते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000