ट्रैफिक सिपाही की दबंगई, हॉर्न बजाने पर कार चालक की पिटाई की, हुआ लाइन हाजिर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की बदतमीजी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही कार सवार को थप्पड़ मारता और गाली देता हुआ नजर आ रहा है। बताया जाता है कि यह बुधवार की यह घटना है। सचेंडी इलाके में हाईवे पर जहां का यह वीडियो है, वहां जाम लगा हुआ था। आगे ट्रैफिक सिपाही की गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से एक कार वाले ने हॉर्न बजा दिया। बस ट्रैफिक सिपाही को लगा उसकी तौहीन हो गई।

हॉर्न बजते ही ट्रैफिक पुलिस का सिपाही अपनी गाड़ी से उतरा और सीधे हॉर्न बजाने वाले को थप्पड़ जड़ दिया। जबकि उसकी कोई गलती नहीं थी। गाड़ी आगे खड़ी थी तो हॉर्न बजाना उसकी मजबूरी थी। सिपाही ने न सिर्फ थप्पड़ मारा बल्कि उसके साथ गाली-गलौज भी की। सिपाही की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की फजीहत होने लगी। तब जाकर पुलिस ने एक प्रेसनोट जारी किया और बताया कि सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उसके इस करतूत की जांच की जा रही है। जांच एसीपी को दी गयी है।

पुलिस प्रेसनोट में बताया गया है कि थाना क्षेत्र सचेण्डी के किसान नगर पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही घटना की जांच सहायक पुलिस आयुक्त यातायात को दी गई है।जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000