प्रतापगढ़ में होटल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में कस्बे के घनी बस्ती में संचालित हो रहे एक होटल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे जेल भेज दिया है।वहीं घटना में दुष्कर्म और पास्को एक्ट और धमकी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।सरेबाजार होटल में नाबालिग छात्रा के साथ जबरिया कई बार दुष्कर्म की वारदात को लेकर इलाके में भी हडकंप मच गया। बाजार में लोग घटना को लेकर रविवार को दांतोंतले उंगली दबाते हुए दिखे।

लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा लालगंज बाजार के एक कॉलेज में इण्टरमीडिएट की छात्रा है।सगरा सुंदरपुर निवासी आरोपी अनूप जायसवाल पुत्र बाबूलाल जायसवाल ने छात्रा को अपना मोबाइल नंबर दिया।बीते 9 जून को सुबह लगभग 11 बजे आरोपी अनूप ने नाबालिग को लालगंज जलेशरगंज मार्ग स्थित टनाटन होटल में नाश्ते के बहाने ले गया।अनूप ने होटल में छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया।इसके कुछ दिन बाद अनूप ने छात्रा को दबाव में लेकर दोबारा टनाटन होटल में ले गया और उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया।छात्रा ने इसका विरोध किया तब अनूप ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी।इससे परेशान छात्रा ने मां को रोते बिलखते आपबीती सुनाई।पीड़िता ने पहले लीलापुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी।थाना क्षेत्र न होने का हवाला देकर लीलापुर पुलिस ने पीड़िता को वापस कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को लालगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी।नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात होटल में सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फोर्स के साथ होटल पहुंचकर दबिश दी। पुलिस ने घंटो होटल के अभिलेखों और सीसी फुटेज को खंगाला।

पुलिस होटल मैनेजर को भी पूछतांछ के लिए कोतवाली ले आयी। पुलिस ने जब कड़ाई की तो मैनेजर ने पुलिस को होटल का सीसी फुटेज सौंपा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अनूप जायसवाल के खिलाफ शनिवार की देर रात दुष्कर्म,धमकी और पास्को एक्ट का केस दर्ज किया है। रविवार को अनूप को पुलिस ने जेल भेज दिया। बाजार में होटल में दुष्कर्म की बात जंगल में आग की तरह फैल गयी।रसूखदार होटल मालिक ने भी घटना को दबाने व छिपाने का भरसक प्रयास किया। पुलिस के कड़े रूख को देख होटल मालिक ने चुप्पी साध ली। टनाटन होटल का संचालक क्षेत्रीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल बताया जाता है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी को जेल भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000