सुहाग के लिए कातिल बनी पत्नी, यूपी की एक ऐसी मर्डर स्टोरी जिसमें चली गई झारखंड की युवती की जान, घर बुलाया और फिर कर दी हत्या

कासगंज। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से परिवार से जुड़ी और पति से प्रेम संबंध बना लिए थे। इसलिए उसे बहाने से घर बुलाया और हत्या कर शव को भागीरथ गुफा के पास फेंक दिया। झारखंड की रहने वाली और नोएडा में गर्ल्स हास्टल की वार्डन राखी शंकर की हत्या को लेकर यह स्वीकारोक्ति आरोपित जवान की पत्नी और उसके भाई ने पुलिस के समक्ष की। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल और बाइक बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पांच फरवरी को मिला था शव…

सोरों क्षेत्र में गंगागढ़ मार्ग पर भागीरथ गुफा के पास पांच फरवरी को युवती का शव पड़ा मिला था। झारखंड से आए राहुल गुप्ता ने शव की शिनाख्त अपनी बहन राखी शंकर के रूप में की। उन्होंने बताया कि झारखंड में बोकारो जिले के घास क्षेत्र में गुरुद्वारा मार्ग स्थित कृष्णापुरी निवासी रवि शंकर की पत्नी राखी शंकर नोएडा के कसाना क्षेत्र में आनंद गर्ल्स हास्टल में वार्डन थीं। वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सोरों की अनाज मंडी निवासी रामकृष्ण उपाध्याय उर्फ फौजी और उसके परिवार के संपर्क में आई थीं।

जम्मू में है तैनात…

रामकृष्ण सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है और जम्मू-कश्मीर में तैनात है। राखी का रामकृष्ण के घर आना-जाना था। राहुल ने रामकृष्ण की पत्नी प्रीति उपाध्याय और उसके सहयोगियों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रीति, उसके भाई सुबोध कांत मिश्रा उर्फ रिंकू निवासी सराय सुबाले, उझानी बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया तीन टीमें गठित की गई थीं। आरोपित फौजी की पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा विधायक     |     दिनदहाड़े लूट से दहशत; लुटेरों ने सराफ कारोबारी की कनपटी पर रखा तंमचा, लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार     |     गोद में बिठाकर डांसर के साथ अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो हुआ वायरल     |     शादी के 15 दिनों बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, TMH अस्पताल में शव छोड़ भागे ससुरालवाले, दहेज हत्या का केस दर्ज     |     मंत्री जी की मुसीबत नहीं हो रही कम, सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई फटकार     |     4 साल की बच्ची का मनसा देवी मंदिर के पास टनल में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका     |     ग्राम सभा दामोदर पुर उर्फ तिवारी पुर के कार्यवाहक प्रधान बने त्रिलोकी नाथ तिवारी     |     कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर बवाल, दुकानदार और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल     |     पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन उप निरीक्षकों समेत 49 पुलिसकर्मियों का तबादला     |     बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,मासूम समेत 5 की गई जान, 8 गंभीर घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000