सिपाही के साथ घर में रंगरलिया मना रही थी पत्नी, तभी पहुंचा पति, जमकर किया हंगामा फिर सिपाही को कमरे में किया बंद

अमरोहा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किराए के मकान में रहने वाले सिपाही ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता को प्रेम के जाल में फंसाया। रात में अकेले होने का फायदा उठाकर दोनों कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे। इसी बीच, घर पहुंचे विवाहिता के पति ने पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया। सिर्फ पकड़ा ही नहीं, बल्कि सिपाही को बाकायदा कमरे में कैद कर दिया। हंगामा शुरू होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने सिपाही को बमुश्किल घर से बाहर निकालते हुए बिगड़ता माहौल शांत कराया। मामले में सीओ ने घटनाक्रम के अलावा सिपाही पर कार्रवाई की संस्तुति से जुड़ी रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजी है। मंगलवार को पुलिस विभाग की चर्चाओं में रहा यह मामला शहर के एक मोहल्ले का है। शहर कोतवाली की मुरादाबादी गेट पुलिस चौकी पर तैनात एक शादीशुदा सिपाही इस मोहल्ले में किराए के कमरे में रहता है। घर में बने अलग-अलग परिसर में दो अन्य परिवार भी किराए पर रहते हैं।

बताया जा रहा है कि पास के कमरे में रहने वाली एक विवाहिता की अपने पति से अनबन रहती है। दंपति के बीच झगड़ा होने पर वर्दी का खौफ दिखाकर सिपाही अक्सर उसके पति को हड़काता रहता था। हमदर्दी जताने पर विवाहिता सिपाही पर फिदा हो गई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ गया। सोमवार रात विवाहिता को पति किसी काम से बाहर गया हुआ था।

देर रात ड्यूटी खत्म करकर घर पहुंचा सिपाही मौके का फायदा उठाकर विवाहिता के कमरे में चला गया। कमरा बंद किए बिना दोनों रंगरेलियां मना रहे थे, इसी बीच अचानक घर पहुंचे पति ने पत्नी को रंगेहाथ सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। शोर मचाने पर मोहल्ले में जाग हो गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, सिपाही की इस करतूत की सूचना पर शहर कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर भीड़ के बीच घिरे सिपाही को बाहर निकालते हुए लोगों का गुस्सा शांत कराया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने घटनाक्रम की रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजने की बात कही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000