पति के साथ शादी में गई पत्नी प्रेमी के साथ फरार, एक महीने पहले हुआ था विवाह; ससुराल में मचा हड़कंप

अंब। कस्बा अंब में शादी समारोह में आई एक नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब एक माह पहले ही बंगाणा उपमंडल के एक युवक के साथ हुई थी। शादी समारोह से प्रेमी संग फरार होने से पहले वह अपने साथ आभूषण भी ले गई है। नवविवाहिता के ससुराल पक्ष ने थाना अंब में शिकायत दी है। उन्होंने इसके लिए होशियारपुर के एक युवक को आरोपित बताया है।

महिला ने वापस आने से किया इनकार…

नवविवाहिता पति के साथ चार दिसंबर को अंब कस्बे में अपने रिश्तेदार की शादी में आई हुई थी। शादी के दौरान ही वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति काफी देर तक उसकी तलाश करता रहा। अंब में न पाए जाने पर उसने अपने रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद छानबीन में पता चला कि वह प्रेमी के साथ होशियारपुर चली गई है और उसने वापस आने से भी मना कर दिया।

पुलिस कर रही है कार्रवाई…

इसके बाद ससुराल पक्ष ने इसकी शिकायत थाना अंब में की। पुलिस ने शिकायत के आधार उस महिला व उसके प्रेमी की तलाश में वीरवार देर शाम होशियारपुर में भी दबिश दी, लेकिन वे दोनों वहां से गायब पाए गए और पुलिस को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर पत्नी रसोई में की बंद…

वहीं, दूसरा मामला कांगड़ा से है। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत एक महिला ने पति को अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इसके बाद विवाद बढ़ता देख पति महिला को घर की रसोई में बंद कर वहां से भाग गया।

सिविल अस्पताल कांगड़ा की कालोनी में रहने वाली एक महिला ने कांगड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति उसे व उसके बच्चों से अलग कमरा लेकर छोटी हलेड़ में रहता है। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों का कोर्ट में केस चला है। पिछले कल उसे जानकारी मिली कि उसका पति अन्य महिला के साथ वहां कमरे में रह रहा है।

इसके बाद वह पति को देखने गई तो वह महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में था। उसने दोनों को बाहर से कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान पति का एक साथी वहां आया और उसने मेरी पिटाई की। पति दरवाजा खोलकर बाहर आया और मुझे रसोई में बंद कर दिया। इसके बाद तीनों वहां से भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध पर मामला दर्ज कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000