छत पर बैठकर बारात देख रही थीं महिलाएं, बारातियों ने उन्हें देखा और हो गया बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में युवतियां और महिलाएं छज्जे पर बैठकर बारात देख रही थीं, तभी बारात में आए कुछ लोग उनका वीडियो बनाने लगे। बारातियों द्वारा जेसीबी पर बैठकर गांव की लड़कियों की वीडियो बनाना भारी पड़ गया। बारातियों को जब गांव वालों ने वीडियो बनाने से रोका तो बाराती भड़क गए। पहले तो दोनों तरफ से गालियां बरसी  फिर विवाद बढ़ता गया।

दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि बारातियों और गांवावालों के बीच में जमकर पत्थरबाजी हुई। ताबड़तोड़ चले पत्थरों के बाद यहां लोगों के सिर-मुंह से खून निकलते दिखाई दिए। शादी वाला माहौल अब पूरी तरह गंभीर हो चुका था। इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने दोनो पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है की दोनों पक्षों के बीच किस तरह सड़क पर पत्थरबाजी हो रही है?

बारातियों की दबंगई आई सामने

गंगोह थाना के बेगी रुस्तम गांव में एक बारात आई हुई थी। बारात में शामिल कुछ युवक जेसीबी मशीन पर बैठकर मोबाइल से गांव की लड़कियों का वीडियो बना रहे थे। परिवार की युवतियों की वीडियो बनाता हुआ देख लड़की पक्ष और गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो बाराती दबंगई पर उतर आए।

देखते ही देखते बारातियों और युवती के घरवालों के साथ-साथ गांवालों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। बारातियों की इस हरकत से नाराज युवती के घरवालों और गांववालों के बीच सरेआम जो ऐसा तांडव देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। घटना का वीडियो भी गांव के कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है। सहारनपुर के एसपी देहात के सागर जैन का कहना है कि सरे आम पत्थरबाजी कर कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000