ग्राहकों को लेकर दो पक्षों में चल रहा था विवाद, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस घटना में एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से दूसरे पक्ष के पिता और पुत्र घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला दो वर्गों के बीच होने के कारण सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार सरदहा बाजार में रसीद और दिनेश की आमने सामने कपड़े की दुकान है। ग्राहकों को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था।

इस बात को लेकर दोनों ही एक दूसरे से रंजिश रखते थे। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दिनेश पक्ष से गोली चला दी गई। गोली रसीद (55) और उसके बेटे शोएब (22) को लगी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं मामला दो पक्षों का होने के कारण एसपी अनुराग आर्य खुद भी मौके पर पहुंच गए और बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000