पोस्टमॉर्टम हाउस में शवों की लाइन लग गई: 16 शव पहुंचे, 3 डॉक्टरों की ड्यूटी; दोपहर तक सिर्फ 1 पहुंचे; सीएमओ से बोले- सॉरी सर

कानपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर शुक्रवार को लाशों की लाइन लग गई। परिजन पोस्टमॉर्टम के इंतजाम में घंटों बैठे रहे। इधर-उधर दौड़ते रहे। लेकिन, डॉक्टर ही नहीं पहुंचे तो पोस्टमॉर्टम कैसे हो।

शुक्रवार सुबह 10 बजे से तीन डॉक्टरों की ड्यूटी थी। मगर, सिर्फ एक डॉक्टर पहुंच सकीं। बाकी दो डॉक्टर दोपहर 2 बजे तक पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे ही नहीं। पोस्टमॉर्टम हाउस में 16 शव पहुंच चुके थे।

कोई सुनवाई न होने पर परिजनों ने हंगामा किया। इसी बीच किसी ने सीएमओ से फोन पर शिकायत कर दी। सीएमओ ने भी फोन पोस्टमॉर्टम हाउस के प्रभारी को लगा दिया। वजह पूछी तो प्रभारी ने बताया, ‘साहब डॉक्टर ही नहीं आए।’ सीएमओ ने ड्यूटी के बावजूद दोपहर 2 बजे तक न पहुंचने वाले दो डॉक्टरों को फोन किया। डॉक्टरों ने कहा- सॉरी सर, थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं।

पोस्टमॉर्टम हाउस में 16 डेडबॉडी पहुंचीं, डॉक्टर सिर्फ 1 रहे बात दें कि भीषण ठंड में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों और अन्य कारणों से हुई मौतों के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस में शुक्रवार सुबह से भीड़ जुटने लगी। दोपहर 2 बजे तक कोतवाली, साढ़, सजेती, छावनी, बाबूपुरवा, कर्नलगंज, चौबेपुर, महाराजपुर, स्वरूप नगर थाना क्षेत्रों से 16 शव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे।

चकेरी के मृतक प्रशांत के ताऊ जयकरन ने कहा- घंटों से यहां इंतजार कर रहे हैं। कोई कुछ बता नहीं रहा। किसी स्टाफ से कुछ पूछो तो सब इधर-उधर टरकाते रहे।

बिठूर के मृतक रोहित त्रिपाठी के बहनोई अरुण ने कहा-कब पोस्टमॉर्टम होगा, कोई बता नहीं रहा। किसी भी स्टाफ से पूछो तो मुंह फेर ले रहें। मजबूरन सीएमओ को हम लोगों ने फोन किया।

डॉ. आशीष और डॉ. मुन्नालाल दोपहर तक नहीं पहुंचे शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम हाउस में घाटमपुर सीएचसी में तैनात डॉ. चित्रा, उर्सला में तैनात डॉ. आशीष और डॉ. मुन्नालाल की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन, ड्यूटी पर सिर्फ डॉ. चित्रा समय पर पहुंचीं। डॉ. मुन्नालाल सीएमओ की फटकार के बाद दोपहर 2.05 बजे बजे पहुंचे। डॉ. आशीष 2 बजे तक भी नहीं पहुंचे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000