हनुमानगढ़ी में नागा साधु की हत्या से मच गया हड़कंप,आश्रम में रह रहे आरोपी से पूछताछ जारी,जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गुरुवार सुबह 7 बचे तब हड़कंप मच गया,जब लोगों को सूचना मिली की हनुमानगढ़ी में एक नागा साधु की हत्या कर दी गई है। सूचना के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने पाया कि हनुमानगढ़ी परिसर में ही स्थित एक आश्रम में एक पट्टी के 45 वर्षीय महंत राम सहारे दास की हत्या उनके ही आवास में की गई है। पुलिस ने आश्रम में रह रहे एक किशोर को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। 

हनुमानगढ़ी में नागा साधु की हत्या …

पुलिस शाहजहांपुर के रहने वाले ऋषभ शुक्ला की तलाश में भी जुटी हुई है।ऋषभ शुक्ला भी आश्रम में ही रहता था।इस घटना के बाद से ऋषभ गायब है।ऋषभ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और कड़े सुरक्षा घेरे में रहने वाली भगवान राम की नगरी के हनुमानगढ़ी में नागा साधु की हत्या के बाद से रामनगरी लोगों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।इस तरह की घटना चौंकाने वाली है।बता दें कि रामनगरी अयोध्या को सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक येलो जोन माना जाता है। 

पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल…

राम जन्मभूमि हनुमानगढ़ी परिसर से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस के जवान बैठे थे।ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने बताया कि पुलिस को सुबह 7 बजे नागा साधु की हत्या की सूचना मिली थी। राम सहारे दास का शरीर उनके ही कमरे में मिला।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम को मौके पर निरीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंदिर में दोस्त भी रहते थे, जिनपर प्रथम दृष्टया संदिग्धता जाहिर की जा रही है। आश्रम में रह रहे एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और दूसरे फरार व्यक्ति की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी और इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000