रामपुर लोकसभा सीट को लेकर होगी चर्चा, सीतापुर जेल में आजम खान से आज अखिलेश यादव करेंगे मुलाकात

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज शुक्रवार सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से सीतापुर जेल में मुलाकात करेंगे। अखिलेश यादव जेल में लगभग एक घंटे तक आजम खान से बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव जेल में बंद आजम खान से रामपुर सीट की मौजूदा स्थिति और इसके लिए उम्मीदवारों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। आजम खान के मामले में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के रुख से मुस्लिम समाज नाराज भी हुआ था और स्वयं आजम खान भी नाराजगी भरे अंदाज में दो टूक सुना दिया था।

रामपुर में दशकों से राजनीतिक अखाड़े में आजम खान को पटखनी देने वाला कोई हिम्मत नहीं करता था। साल- 2017 तक आजम खान रामपुर के बेताज बादशाह हुआ करते थे, लेकिन तमाम मुकदमों में सजा होने के बाद आजम का रसूख कम हो गया। बरहाल रामपुर में आजम खान अभी भी ताकतवर हैं, लेकिन शासन सत्ता के आगे हर कोई कमजोर पड़ने लगता है। साल- 2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आजम के गढ़ पर कब्जा कर लिया था। साल- 2014 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 20 हजार से कुछ ही अधिक वोटों के अंतर से पराजित किया था।

इससे पहले गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे सभी लोकसभा चुनाव 2024 में ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने के साथ-साथ बूथ की सुरक्षा को लेकर सावधान भी रहें। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हटेगी तभी देश में लोकतंत्र बचेगा। प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश पर हैं। उत्तर प्रदेश ही लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाएगा। भाजपा की साजिश और षड्यंत्र से हमें सतर्क रहना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000