झकझोर देंगे युवक के ये आखिरी शब्द: भाई को फोन कर कहा- बहुत परेशान हूं, अब जीना नहीं चाहता, अलविदा कहकर दी जान

उत्तर प्रदेश के झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बीते दिन अपने भाई को फोन कर कहा कि वह बहुत परेशान है, इसलिए अब जीना नहीं चाहता और जहर खाकर जान दे रहा है। भाई ने समझाने का प्रयास किया तो उसने अलविदा कहकर फोन काट दिया। जब परिजन उसके कमरे पर पहुंचे तो वह बेसुध पड़ा था। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वा का रहने वाला 43 साल का मानसिंह पटेल उर्फ पप्पू पुत्र दयाचंद लंबे समय से शराब का आदि था। उसके चचेरे भाई अरविंद पटेल ने बताया कि मानसिंह की शादी के दो साल बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

वह लगभग बीस साल से अकेला रहता था और दिनरात शराब पीने का आदी हो गया था। इतना ही नहीं उसने अपना घरबार भी बर्बाद कर दिया था। परिजनों ने समझाया तो वह मऊरानीपुर के एक ढाबा पर काम करने लगा था।चचेरे भाई ने बताया कि मंगलवार को मानसिंह ने अपने भतीजे के मोबाइल से उसे फोन कर कहा था कि वह अब जीना नहीं चाहता और अब जहर खाकर जान देने जा रहा है। अरविंद ने उसे समझाते हुए रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन, वह नहीं माना और अलविदा कहकर फोन काट दिया। इसके बाद परिजन उसके घर पहुंचे और आनन-फानन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     योगी सरकार जल्द लाएगी नया अधिनियम, घरौनी में संशोधन की मिलेगी सुविधा     |     प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी से मचा हाहाकार, रेखा सरकार पर भड़कीं आतिशी, सीएम रेखा से की तीन मांग     |     शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाकर ठगे 3 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बसपा सरकार में मंत्री रहे दददू को अखिलेश ने‌ सपा की दिलाई सदस्यता, सुमन के बहाने सीएम योगी पर साधा निशाना     |     माफिया अतीक अहमद-अशरफ ने वक्फ की जिन जमीनों पर कब्जा कर करोड़ों कमाए, जानें आज क्या हो रहा है वहां     |     सिरफिरे आशिक का खूनी खेल, लड़की पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार- फिर खुद का भी काटा गला     |     खड़ी टाटा नैनो में अचानक लगी आग; सम्राट चौक पर कार बनी आग का गोला, दमकल विभाग ने पाया काबू     |     गाजियाबाद के आयुध फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, लोगों में मची अफरा-तफरी     |     भीषण सड़क हादसा, महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत     |     गया में युवक की गोली मारकर हत्या, अंबाखार गांव के समीप आहर के पास मिला शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000