प्रतापगढ़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 2019 में वारदात को दिया था अंजाम

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने में तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 अगस्त साल-2019 को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस महिला का पति सेना में खानसामा की नौकरी करता था और साल-2009 में उसकी मृत्यु हो गयी थी, तब से महिला को लगभग बीस हजार रुपये पेंशन मिलती थी।

उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर चलाने वाले अनिल तिवारी ने महिला से नजदीकी बढ़ाई और उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उसके खाता से लाखों रुपये निकल लिया। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार इसके बाद राकेश सरोज और शीतला सरोज के साथ मिलकर अनिल ने महिला की जमीन का बैनामा कोथरा गांव की एक अन्य निर्मला देवी के नाम 22 लाख रुपये में करा दिया, लेकिन बैनामा में लिखवा दिया कि 17 लाख 60 हजार रुपये महिला के खानपान में खर्च किया गया।

दुर्गेश कुमार सिंह के अनुसार, महिला जब पैसा मांगती तो अनिल पैसे देने का वादा करता रहा। महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी, तो अनिल तिवारी ने 17 अगस्त साल-2019 को उसे पैसा देने के बहाने बुलाया। उसने अपने साथी राकेश सरोज और शीतला सरोज के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्होंने पूछताछ के दौरान कबूला कि उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000