देह व्यापार का पर्दाफाश; महिला संचालक सहित तीन गिरफ्तार, तीन युवतियों को किया गया सुरक्षित

गाजियाबाद। कौशांबी के वैशाली सेक्टर पांच में स्थित एक सोसायटी के भूतल पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार करने वाले मोहम्मद जाहिद, जो बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी है, और एक महिला संचालक, जो दिल्ली के मायापुरी में रहती है, उसको गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राहक के रूप में पहुंचे लक्ष्मीनगर, दिल्ली के निवासी रोमतेश को भी पकड़ा है। साथ ही, फ्लैट से तीन युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया, जो देह व्यापार के दलदल में फंसी हुई थीं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसीपी इंदिरापुरम, अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इस फ्लैट में देह व्यापार के संचालन की शिकायत मिली थी। उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा। वहां एक महिला संचालक और मोहम्मद जाहिद को गिरफ्तार किया गया। कमरे में तीन युवक-युवती भी आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जिनमें से दो युवक भागने में सफल रहे जबकि एक पकड़ा गया।

तीनों युवतियों ने पुलिस को बताया कि महिला और मोहम्मद जाहिद ने उन्हें नौकरी देने के बहाने बुलाया और फिर उनकी अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद उन्हें मजबूरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। महिला-पुरुष संचालक के मोबाइल की जांच करने पर यह पता चला कि वे युवतियों की अश्लील फोटो व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को भेजते थे। आरोपी खुद कमाई का 70 प्रतिशत हिस्सा रखते थे और बचा हुआ 30 प्रतिशत युवतियों को देते थे। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों युवतियों के परिवार वालों से संपर्क किया गया है। वहीं, आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000