तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

आगरा। जनपद के थाना सिकंदरा पुलिस टीम SOG सर्विलांस नगर जोन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ यानी गांजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने हीरालाल की प्याऊ से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किये है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ यानी गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। यह लोग कम दामों में गांजा खरीदते थे और धन लाभ कमाने के चक्कर में आगरा सहित अलग अलग स्थानों बेच दिया करते थे, पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप को पकड़ा है। एडिशनल डीसीपी आदित्य कुमार व एसीपी हरी पर्वत विनायक भोंसले के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।

बड़े ही शातिराना अंदाज में यह लोग गांजे को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते थे, जिसमें ट्रक ड्राइवर की सीट के पीछे एक अलग से जगह बनाई जाती थी, जिसमें गांजा छिपाकर लाया जाता था जिससे कि किसी को पता ना चले कि इस ट्रक में आखिर क्या है। पीछे से ट्रक खाली ही दिखाई देता था, यह लोग एक संगठित गिरोह बनाकर गांजे की तस्करी करते थे, उड़ीसा से गांजा लाया जाता था और आगरा सहित अन्य स्थानों पर इसकी सप्लाई की जाती थी। इस गिरोह के 3 सदस्य पुलिस की हत्थे चढ़ गए हैं, इनके अन्य साथी फरार हैं, उनकी भी तलाश जारी है, इस गिरोह के छह अभियुक्त अभी फरार चल रहे वंचित हैं, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पूरे मामले को लेकर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने जानकारी दी है गांजे की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्त हीरालाल की प्याऊ के पास से गिरफ्तार किए गए हैं, इनके कब्जे से लगभग 494 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। घटना में प्रयुक्त 1 ट्रक, 1 कार, 7 मोबाइल फोन, व अन्य सामान बरामद हुआ है, डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने पूरे मामले को लेकर जानकारी दी है, इस मामले में छह अभियुक्त वांछित हैं, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, एडिशनल डीसीपी आदित्य कुमार व एसीपी हरी पर्वत विनायक भोंसले के नेतृत्व में ऑपरेशन लगातार जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000