यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए भी तीन साल की छूट का एलान; आयु सीमा में हुआ बदलाव

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 को लेकर होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में अब होमगार्ड महिला और पुरुष दोनों को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी। इसके बाद उनकी अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़कर 28 वर्ष हो गई है। अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने जानकारी दी कि इस छूट के तहत महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 2 जुलाई 1997 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहले ही सभी वर्गों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जा चुकी है, उसी क्रम में अब होमगार्ड को भी यह लाभ दिया गया है। भर्ती बोर्ड द्वारा इस संबंध में स्पष्ट सूचना जारी कर दी गई है।

अब होमगार्ड महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी। पहले जहां अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष थी, अब इसे बढ़ाकर 28 वर्ष कर दिया गया है। आयु में छूट मिलने से अब ज्यादा संख्या में होमगार्ड स्वयंसेवक इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति जरूर देखें।

चयन प्रक्रिया

यूपी होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) शामिल होती है।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

  • न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी
  • सीना: 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)
  • दौड़: 4.8 किलोमीटर, समय सीमा 28 मिनट

महिला अभ्यर्थियों के लिए

  • न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी
  • न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम
  • दौड़: 2.4 किलोमीटर, समय सीमा 16 मिनट

एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के अभ्यर्थियों को लंबाई और सीने में नियमानुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।

ड्यूटी भत्ता और सुविधाएं

होमगार्ड स्वयंसेवकों को ड्यूटी करने पर 600 रुपये प्रतिदिन का भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही समय-समय पर महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा रिक्तियों वाले जिले

जिलें रिक्तियां
कानपुर नगर 1947
लखनऊ 1371
आगरा 1232
प्रयागराज 1219
हरदोई 1072

शैक्षणिक योग्यता 

इसके लिए उम्मीदवार को दसवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो और उसकी जन्मतिथि एक जुलाई 1995 से पहले और एक जुलाई 2007 के बाद की नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में पांच साल की छूट है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000