अभी तक अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जाते थे, अब वहां भी जाने से डर रहे हैं: सीएम योगी

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा के शमसाबाद स्थित एपी सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे। सीएम ने फतेहपुर सीकरी के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जन चौपाल को संबोधित किया। सीएम योगी ने इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

सपा का प्रत्याशी कांग्रेस में जा रहा है, कांग्रेस का सपा में जा रहा है। इंडी गठबंधन में होने का दावा करने वाले लोगों ने गठबंधन पार्टियों के लिए ही सीटें नहीं छोड़ीं। अलग चुनाव लड़ रही हैं।सीएम ने कहा कि आज आप लोग बदलते भारत ही नहीं विकसित भारत को भी देख रहे हैं। जो पिछली सरकारों में संभव नहीं हो पाया वो पीएम मोदी ने 10 वर्षों में संभव करके दिखाया है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले बड़े-बड़े दावे होते थे, लेकिन दुश्मन देश के घुसपैठिये भारत में घुस जाते थे।आज घुसने में कांपते हैं। हमने सर्जिकल स्ट्राइक से बता दिया कि हम घुसपैठियों का क्या हाल करते हैं। सीएम ने कहा पूर्वाचंल का आतंक और उग्रवाद कम हुआ है। मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, मेट्रो, स्वास्थ्य सेवाओं जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि निशुल्क राशन, बिजली, शौचालय, नौजवानों के हाथों को काम, स्किल देने का काम सरकार ने किया। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जिसमें काम न किया गया हो। देश में जो चुनावी लड़ाई चल रही है, ये साफ दिखाई दे रहा है। एक तरफ फैमिली फर्स्ट और दूसरी तरफ नेशन फर्स्ट वाले लोग हैं।

सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ जातिगत बातें करके सामाजिक ताने बाने को छिन्न-भिन्न किया जाता है, दूसरी तरफ एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करने वाली भाजपा है। एक तरफ सरकारी तंत्र में डाका डालने वाली पार्टियां है, दूसरी तरफ भ्रष्टाचार मिटाने वाली सरकार है। सीएम योगी ने कहा कि पहले सूर्य अस्त होने के बाद थानों में ताले लग जाते थे। आज ज्यादातर अपराधी अपनी जमानतें तुड़वाकर जेल पहुंच जाते हैं, लेकिन अब तो वह वहां भी जाने से डर रहे हैं।

आज अपराधी गले में पट्टी लटकाकर कह रहे हैं कि हम ठेला लगाकर जीवन यापन कर लेंगे, बस हमारी जान बख्श दो। सीएम ने कहा कि अब प्रदेश में दंगा नहीं चलेगा। त्योहारों पर कर्फ्यू नहीं लगता। सीएम योगी ने कहा कि आज मोदी की गारंटी दी जा रही है, आज किसानों को सम्मान निधि मिलती है, परिवारों को सिर छिपाने के लिए घर मिलता है, हर घर को शौचालय मिलता है, पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है। यही है मोदी की गांरटी, जहां शत फीसदी की गारंटी ली जाती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000