हत्या से लेकर फांसी की सजा तक,रामगोपाल मर्डर केस की टाइमलाइन

उत्तर प्रदेश के बहराइच के रामगोपाल हत्याकांड में गुरुवार को कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया और दोषी सरफराज को फांसी की सजा दी गई। इसके साथ बाकी 8 दोषियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई। करीब 14 महीने बाद रामगोपाल को न्याय मिला, जिसके बाद उसका पूरा परिवार भावुक हो गया। कोर्ट के फैसले पर परिवार ने कहा कि भगवान के घर में देर है, अधेर नही। अब बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। फैसला सुनते ही परिवार के सभी सदस्यों की आंखें भर आई। रामगोपाल के पिता कैलाश नाथ मिश्रा, जो पिछले चार दिनों से मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जानकारी मिलते ही भावुक हो गए। रामगोपाल की मां मुन्नी देवी भी खुद को संभाल नहीं पाई। उन्होंने कंपकंपाती आवाज और आंख से छलकते आंसू के साथ कहा कि आज उनके बेटे को न्याय मिल ही गया।

पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी

रामगोपाल के बड़े भाई हरमिलन मिश्रा ने भी कोर्ट का धन्यवाद दिया और कहा कि कोर्ट ने उनके परिवार की उम्मीदों को पूरा किया है। अब वह भाई की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। ताकि कोई तनाव न हो ।अधिकारियों का कहना है कि रातभर पेट्रोलिंग जारी रहेगी और बिना वजह की भीड़ जुटने नहीं दी जाएगी।

रामगोपाल की पत्नी रोली मिश्रा ने कहा कि वह शुरू से सिर्फ यही चाहती थीं कि पति के हत्यारों को फांसी मिले। कोर्ट ने उनकी ये मांग पूरी कर दी, जिसके लिए वह आभारी है। कोर्ट के इस फैसले को पीड़ित पक्ष के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। वहीं बचाव पक्ष का कहना है कि आत्मरक्षा के मामले की घटना को हत्या में दर्शाया गया। ये इंसाफ नहीं हुआ है। ऐसे मामलों की हाईकोर्ट मॉनिटरिंग करता है।

बेहोश हो गई सरफराज की बहन

गुरुवार को कोर्ट में जैसे ही सरफराज और बाकी 9 दोषियों को सजा दी गई तो एक तरफ खुशी के आंसू छलके, वहीं दूसरी तरफ सदमे से सरफराज की बहन बेहोश हो गई।अभियोजन पक्ष न्याय मिलने पर खुश था, लेकिन सरफराज का परिवार उसे फांसी की सजा मिलने के बाद उसके परिवार वाले फफक-फफक कर रोने लगे। यहां तक की सरफराज की बहन बेहोश भी हो गई।

सभी दोषियों पर अलग-अलग जुर्माना

सरफराज को फांसी की सजा के साथ जिन 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उनमें अब्दुल हमीद, मोहम्मद फहीम, सैफ अली, मोहम्मद तालिब, जावेद खान, मोहम्मद जीशान, शोएब खान, ननकऊ और मारूफ शामिल है। इन सभी दोषियों पर अलग-अलग जुर्माना भी लगाया गया है। सरफराज पर 1.30 लाख, फहीम, सैफ अली, मारूफ अली, ननकऊ, जिशान, शोएब और फहीम पर 1.50 लाख, जावेद पर 1.20 लाख और तालिब पर 50 हजार पर जुर्माना लगाया गया।

मामले में 12 गवाहों की गवाही के बाद 21 नवंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। 9 दिसंबर को कोर्ट ने तीन आरोपियों को बरी कर दिया था। इनमें खुर्शीद, शकील और अफजल शामिल हैं। सरकारी अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने 13 महीने 26 दिन में ट्रायल पूरा होकर फैसला आने को तेज न्याय का उदाहरण बताया था।

कब शुरू हुआ था पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला पिछले साल शुरू हुआ था, जब महसी थाना क्षेत्र के महराजगंज इलाके में 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन हो रहा था। डीजे पर बजते गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद पथराव और फायरिंग की घटना हुई। इसी घटना में राम गोपाल मिश्रा को गोली लगी और उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया था। महसी क्षेत्र में दंगा शुरू हो गया था। हालात काबू करने के लिए कर्फ्यू तक लगाना पड़ा था

घटना से सजा तक की पूरी टाइमलाइन

13 अक्टूबर 2024 को घटना हुई। इस घटना में रिपोर्ट भी 13 अक्टूबर 2024 को ही दर्ज कर ली गई थी। मामले की जांच शुरू की गई और पूरी होने पर 11 जनवरी 2025 को पुलिस ने लिखित चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। इसके बाद 18 फरवरी 2025 को आरोप तय किए गए. कोर्ट में सबूत, गवाह और दस्तावेज पेश करने की प्रक्रिया 4 मार्च 2025 से शुरू हुई और 26 सितंबर 2025 तक सभी साक्ष्य पेश कर दिए गए।

इसके बाद 4 अक्टूबर 2025 को आरोपी का बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत दर्ज किया गया और उसी दिन फैसला सुरक्षित रखा गया। जिसमें 9 दिसंबर 2025 को आरोपी दोषी करार दिए गए और 11 दिसंबर 2025 को सजा सुनाई गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000