छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने पिया आलआउट,पुलिस ने दर्ज किया किया मुकदमा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। मेरठ में कुछ मनचले युवकों ने भाई के साथ जा रही 16 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ किया। युवकों ने किशोरी के भाई को मोटरसाइकिल से उतरकर लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा। किशोरी के भाई ने बताया कि वो युवक किशोरी के स्कूल में ही पढ़ते थे और वो काफी समय से ही उसे परेशान कर रहे थे।

मनचलों की छेड़खानी से परेशान होकर भाई ने अपनी बहन का स्कूल बदलवाया था। स्कूल बदलने के बाद टीसी लेने के लिए किशोरी अपने दूसरे भाई के साथ गई हुई थी। रास्ते में युवकों ने पकड़ के खींच लिया और दोनों के साथ मारपीट की ।इसी बात से परेशान होकर किशोरी ने घर आ कर मच्छर मारने वाला ऑल आउट पी लिया। किशोरी की हालत बहुत खराब होने के कारण घरवालों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। घरवालों ने किशोरी को परेशान करने वालो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मां की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर अब जांच चल रही है।आरोपी नाबालिग युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम भी गठित की है। फिलहाल, किशोरी की हालत डॉक्टरों ने स्थिर बताई है और उसका इलाज जारी है। किशोरी अभी भी सदमे में है इसलिए वो किसी से भी बात नहीं कर रही है।

पीड़िता के घरवालों का आरोप ये भी था कि कुछ वक्त पहले भी किशोरी के साथ छेड़खानी की गई थी, इसी सदमे में किशोरी के पिता की मौत हो गई थी। पीड़िता के भाई ने बताया कि पुलिस को पहले भी शिकायत की थी, लेकिन पिता की मौत हो गई तो उस केस को बंद करवा दिया था। भाई ने इस वजह से अपनी बहन का स्कूल बदलवा दिया था। हालांकि, पुलिस की मानें तो इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं हैं।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप लगे हैं कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई थी इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000