राम मंदिर में भी आए थे तिरुपति के जानवरों की चर्बी वाले लड्डू,अयोध्या में मचा हड़कंप

अयोध्या।दुनिया में प्रसिद्ध और आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से एक तिरुपति के लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली के‌ तेल की मिलावट संबंधित रिपोर्ट के बाद रामनगरी अयोध्या में भी हड़कंप मच गया है।दावा यह भी किया जा रहा है कि तिरुपति के लड्डू राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी आया था। यही नहीं हनुमानगढ़ी में भी लड्डू चढ़ाने की धार्मिक परंपरा है।इस सब के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इंतजार करने की बात तो कही है,लेकिन इस पर कोई भी अपनी तरफ से प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में देश के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में एक तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल की मिलावट का सनसनीखेज आरोप तेलुगु देशम पार्टी ने लगाया है। टीडीपी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार यानी जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसी के कार्यकाल के दौरान यह मिलावट की गई।इस विवाद की तपिश रामनगरी अयोध्या में भी महसूस की जा रही है।इसका सबसे बड़ा कारण इस बात का सामने आना है कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान तिरुपति लड्डू आया था। इस विवाद को लेकर राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि कितने लड्डू आए थे यह तो हमको नहीं पता ट्रस्ट को पता होगा,लेकिन जो भी लड्डू आया उसका प्रसाद बंटा,जो अब पता चल रहा है वह बहुत ही दूषित रहा।यह एक खतरनाक षड्यंत्र है।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के बयान के बाद रामनगरी अयोध्या में भी तिरुपति लडडू को लेकर जांच की मांग उठी है।हनुमानगढ़ी समेत कई मंदिरों से आवाज उठी तो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।हालांकि उन्होंने जांच रिपोर्ट के इंतजार की बात कही है और कहा है कि श्री राम मंदिर में तो केवल इलायची दाना ही प्रसाद के रूप में बंटता है और उन्होंने तिरुपति विवाद को लेकर किसी भी तरह की सीधी प्रतिक्रिया देने से यह कहते इनकार किया कि इससे श्री राम मंदिर का कोई लेना-देना नहीं है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि हमसे कोई संबंध नहीं, हम तो इलायची दाना देते हैं। मैं तो अपने जीवन में कभी 1981 में तिरुपति गया था और इतनी दूर बैठकर मैं इसलिए टिप्पणी कर दूं कि सोशल मीडिया और मीडिया में आ रहा है यह मेरे लिए उचित नहीं है। चंपत राय ने कहा कि लड्डू बनाने का कॉन्ट्रैक्ट किसे दिया गया था,घी कहां से आया,मेरा टिप्पणी करना,मेरी ही गरिमा के विरुद्ध है।आरोप प्रत्यारोप में नहीं जाना चाहिए, जांच होने दीजिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दो साधुओं की पुलिस चौकी के पास लाश मिली, एक महिला और पुरुष साधु की लाश     |     50-50 हजार के 2 इनामी बदमाश को प्रयागराज STF ने प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार     |     राम मंदिर में भी आए थे तिरुपति के जानवरों की चर्बी वाले लड्डू,अयोध्या में मचा हड़कंप     |     तिरुपति प्रसाद मामले के बाद विश्वनाथ धाम में प्रसाद की हुई जांच, डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण     |     महिला की मौत पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजनों की पुलिस से हुई नोकझोंक     |     सपा विधायक ने इंस्पेक्टर से की मारपीट, फाड़ी वर्दी, एफआईआर दर्ज     |     पत्नी से विवाद के बाद नगर पंचायत कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस     |     CBI की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते चपरासी और बैंक मैनेजर को रंगे किया गिरफ्तार     |     रायबेरली में 50 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर, विभाग में मचा हड़कंप     |     लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा:बलेनो कार खड़े डंपर से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000