कछुए को जिंदा जलाया, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, भेजे गए जेल

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक कछुए को चूल्हे पर जिंदा जला दिया। कछुए को चूल्हे पर जिंदा जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो देवबंद के राजूपुर इलाके के रणसुआ गांव का बताया जा रहा है। आकास नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक जिंदा कछुए को चूल्हे पर भूना जा रहा है। कछुए को जिंदा जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले को पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों की पहचान आकाश और सुनील के रूप में की गई है।

शनिवार को खबर सामने आई थी कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा था और सबूत होने के बावजूद कुछ देर बाद छोड़ दिया था,लेकिन पुलिस ने रविवार को साफ किया कि दोनों आरोपियों को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है। अब उन्हें कोर्ट के सामने पेस कर जेल भेजा गया है।सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।दोनों को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया गया है और जेल भेजा गया है।अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000