काशी में बदली परंपरा,दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियों से ऊपर आया पानी, अब छत पर होने लगी विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती

वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। जलस्तर में बढ़ोतरी से काशी की परंपराएं भी प्रभावित होने लगी है। दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां जलमग्न होने के बाद विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती अब घाट की बजाय गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर हो रही है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से गंगा में उफान के कारण पांच बार गंगा आरती का स्थान बदला था। अब गंगा आरती छत पर की जा रही है। यह फैसला गंगा सेवा निधि द्वारा लिया गया। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि मां गंगा के जलस्तर बढ़ने और इस वर्ष सावन दो माह का होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरती कार्यालय की छत पर की जा रही है। नौका का संचालन अभी बंद चल रहा है।

बता दें कि आध्यात्मिक नगरी काशी में सबसे पहले गंगा आरती की शुरुआत 1991 में दशाश्वमेध घाट से शुरू हुई थी। तब से लगातार सुबह ब्रह्ममुहुर्त में और शाम के समय सूर्यआस्त के बाद आरती की जाती है। गंगा नदी के साथ गंगा आरती की मान्यता धार्मिक तौर पर बहुत है। ऐसे में काशी की गंगा आरती बहुत खास होती है। यही वजह है कि देश के कोने-कोने और विदेशी लोग गंगा आरती देखने आते हैं। काशी में बुधवार रात गंगा के जलस्तर की बढ़ने की रफ्तार तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा हो गई। रात 10 बजे तक जलस्तर 63.22 मीटर तक पहुंच गया। इससे पहले शाम तक ही कई घाटों की सीढ़ियां डूब गई तो दशाश्वमेध घाट पर पानी सीढ़ियों से ऊपर आ गया। इससे नैत्यिक सांध्य गंगा आरती के प्लेटफार्म जलाजल हो गए। घाटों की सीढ़ियां डूबने के कारण अब आरती देखने आने वाले भक्तों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000